कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच बिहार में नाइट कर्फ्यू की घोषणा, देखिये और क्या-क्या की गई घोषणा

Patna-कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है.

आपदा प्रबंधन प्राधिकार के फैसले के अनुसार  6 जनवरी से 21 जनवरी रात्रि 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक राज्य में नाइट कर्फ्यू रहेगा.  इसके साथ ही कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के सारे कर्मियों की छुट्टियां 28 फरवरी तक के लिए रद्द कर दी गई है. सभी धार्मिक स्थल अगले आदेश तक बन्द रहेंगे,  केवल पुजारियों को ही पूजा की अनुमति दी गई है. सिनेमा हॉल, जिम, पार्क, क्लब,  स्टेडियम,  स्वीमिंग पूल बन्द रहेंगे. रेस्टोरेंट, ढाबा आदि 50% क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है.  शादी-विवाह में अधिकतम 50 व्यक्ति औरअन्तिम संस्कार में 20 व्यक्तियों को शामिल होने की अनुमति होगी.  सभी राजनीतिक, सामुदायिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक आयोजनों में अधिकतम 50 व्यक्ति को शामिल होने की अनुमति होगी, लेकिन इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति अनिवार्य होगी.

आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर सभी दुकाने 8 बजे  तक ही खुलेगी.  रात्रि 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाईट कर्फ्यू जारी रहेगा.  कक्षा 9  लेकर 12 तक के सभी क्लास और सभी कॉलेज 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने की अनुमति होगी. क्लास 8 तक के सभी क्लास ऑनलाइन ही चलेंगे. कोचिंग क्लास 9, 10, 11, 12 के लिए 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुल सकेंगे.
सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय 50 प्रतिशत उपस्थित के साथ खोला जाएगा. किसी भी बाहरी व्यक्ति का कार्यालय में प्रवेश वर्जित रहेगा.

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...

Jharkhand Police Recruitment: 11 साल से इंतजार कर रहे 800 अभ्यर्थियों...

 झारखंड पुलिस आरक्षी भर्ती 2015 मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 800 से अधिक मूल याचिकाकर्ताओं को बड़ी राहत दी है। राज्य को चार सप्ताह...