Giridih : बराकर नदी में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, सनसनी फैलते ही पहुंची पुलिस, जांच जारी…

Giridih : जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत परसबनी घाट के पास शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब बराकर नदी में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ देखा गया। शव मुंह के बल पानी में डूबा हुआ था, जिसे सबसे पहले स्थानीय ग्रामीणों ने देखा। शव की स्थिति देख इलाके में सनसनी फैल गई और लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल की ओर उमड़ पड़े।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Breaking : प्रभातम मॉल के पास फिर टशन, ढुल्लू महतो और रणविजय सिंह के समर्थकों के बीच भिड़ंत से माहौल बिगड़ा, भारी फोर्स तैनात… 

हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना स्थानीय मुखिया सुंदर किस्कू को दी गई। मुखिया ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालने की कार्रवाई की गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव एक युवक का है, जिसकी उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : साजिश नाकाम: टीपीसी के एरिया कमांडर समेत पांच नक्सली गिरफ्तार, अमेरिकी कार्बाइन सहित कई हथियार बरामद… 

Giridih : अब तक नहीं हुई शव की पहचान

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह हत्या का मामला है या फिर हादसे का। पुलिस आस-पास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है, ताकि शव की पहचान की जा सके।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh पुलिस का बड़ा धमाका! पिस्टल, अवैध हथियार के दो तस्कर गिरफ्तार… 

इस रहस्यमय मौत से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि युवक की पहचान और मौत की वजह का जल्द से जल्द खुलासा होना चाहिए, ताकि सच सामने आ सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- Breaking : रांची पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, एक ही रात में 121 अपराधी गिरफ्तार… 

नमन नवनीत की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें-

Bokaro Murder : पत्थर से कूचकर युवक की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस… 

Jharkhand Politics : रिम्स में दम तोड़ गया बिरहोर नवजात, मंत्री जी छवि चमकाने में व्यस्त-बीजेपी का बड़ा आरोप… 

Dhanbad : पति ने पत्नी को चाकू मार किया लहूलुहान, स्थिति गंभीर…

Giridih Accident : बगोदर में भयानक सड़क हादसा, ट्रक से भिड़ी पिकअप, ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत… 

Bokaro Murder : जिसपर भरोसा किया उसी ने भोंका छुरा, 25 लाख की फिरौती के लिए हत्या कर जमीन में गाड़ा, गिरफ्तार… 

Chatra Crime : भारी मात्रा में कैश व नशा सामग्री जब्त, मंगानी पड़ी कैश गिनने की मशीन… 

Breaking : अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, एयर इंडिया की प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, 242 यात्री थे सवार… 

Hazaribagh : “भाजपा के 11 साल बेमिसाल” नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को मिली अलग पहचान-रघुवर दास… 

 

 

 

Sikkim Tunnel Blast: नामची टनल हादसे में झारखंड के 4 मजदूरों...

सिक्किम के नामची जिले में टनल हादसे में झारखंड के चार मजदूरों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिक्किम के मुख्यमंत्री से...

Jharkhand University Recruitment: JPSC से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर रोक, अब...

झारखंड सरकार ने JPSC के माध्यम से विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। अब नियुक्तियां...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए...

झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए सहायक आचार्य के 7,299 पदों पर भर्ती निकली। JSSC ने भर्ती का विज्ञापन जारी किया। 31 जुलाई से...