जानवरों के संरक्षण के प्रति HC गंभीर, राज्य सरकार को लगाई फटकार

रांची : जानवरों के संरक्षण के प्रति हाईकोर्ट गंभीर है. हाथी मौत मामले में झारखंड उच्च न्यायालय में डॉक्टर रवि रंजन और सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत में सुनवाई हुई. अदालत ने सरकार के द्वारा जानवरों के संरक्षण पर कोई विजन नहीं होने पर कड़ी फटकार लगाई. अदालत ने राज्य सरकार से पूछा कि क्या जानवरों के मामले में कोई विजन डॉक्यूमेंट बनाया गया है. आखिर क्यों जंगलों से जानवर गायब हो गए है. चीतल, ब्लु बुल जैसे कोई जानवर नही है. क्या पेड़ों को लगाने से पहले यह सर्वे किया गया था कि जो पेड़ लगाया जा रहा है, वहां के जानवरों के लिए अनुकूल है कि नहीं. दूसरे जगहों से जानवरों को लाकर यहां क्यों नही जंगलों में बसाया जा रहा है.

फीमेल बाघ और उनके बच्चों को लाकर यहां आबादी बढ़ाई जा सकती है. कोर्ट ने सरकार से पूछा की फॉरेस्ट विभाग के शीर्ष लोगों की संपत्ति की निगरानी जांच कराई जाए और उसकी रिपोर्ट अदालत में पेश की जाए. सरकार के बार-बार आग्रह करने पर कोर्ट ने इससे संबंधित आदेश पारित नहीं किया, लेकिन सरकार से जंगलों और जानवरों को बचाने की एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. मामले में अगली सुनवाई 4 फरवरी को होगी.

रिपोर्ट : प्रोजेश

वित्तीय मामले पर दीपक प्रकाश ने सरकार को घेरा, पेश किया आंकड़ा

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...