कवि कोकिल विद्यापति की पुण्यतिथि पर बिहार सरकार का आयोजन, गीत-संगीत से दी गई श्रद्धांजलि

पटना: कवि कोकिल महाकवि स्वर्गीय विद्यापति की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को पटना के विद्यापति भवन में राजकीय समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महाकवि विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक, सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया माल्यार्पण

राजकीय समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महाकवि विद्यापति की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके साहित्यिक योगदान को नमन किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा और विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी ने भी श्रद्धांजलि दी।

कवि कोकिल विद्यापति की पुण्यतिथि पर बिहार सरकार का आयोजन, गीत-संगीत से दी गई श्रद्धांजलि 1

कई विधायक और गणमान्य लोग रहे मौजूद

समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधायक रत्नेश कुमार और विधायक विनोद नारायण झा सहित कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने महाकवि विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके साहित्य और सांस्कृतिक योगदान को याद किया।

कवि कोकिल विद्यापति की पुण्यतिथि पर बिहार सरकार का आयोजन, गीत-संगीत से दी गई श्रद्धांजलि 2

कलाकारों ने प्रस्तुत किए आरती और देशभक्ति गीत

इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान, बिहार गीत और देशभक्ति गीतों का गायन किया। राजकीय समारोह के माध्यम से महाकवि विद्यापति के प्रति सम्मान और श्रद्धा व्यक्त की गई।

यह भी पढ़ें: जामताड़ा में आदिवासी महासम्मेलन 2026, सीता सोरेन की मौजूदगी में रथीन किस्कू के गीतों पर झूमे लोग

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

बिहार के 551 आदर्श विद्यालयों में क्या बदल रहा है? आधुनिक...

पटना: बिहार के मॉडल स्कूलों में अब विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ खेलकूद, कला, तकनीक और रचनात्मक गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के...

सोनपुर में 1,000 करोड़ से बदलेगी बाबा हरिहरनाथ मंदिर की तस्वीर,...

पटना: बिहार के विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले-2026 का रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने सोनपुर...

नालंदा में बनी फिल्म ‘कबीर सर का आखिरी लेसन’ IFFI के...

गोवा: इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में बिहार की फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने की पहल तेज होती नजर आ रही है। महोत्सव...