Advertisement
Advertisement

NEET 2025 में गोल के छात्रों ने लहराया परचम, पांच हजार से अधिक…

पटना: गोल इन्स्टीट्यूट के छात्रों ने एक बार फिर NEET 2025 के परिणाम में एक बार फिर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रौशन किया है। परिणाम घोषित होते ही गोल के छात्रों में उत्सव और जश्न का माहौल है। इस वर्ष गोल इन्स्टीट्यूट के 5400 से अधिक छात्रों ने NEET में क्वालिफाई किया है, जिनमें से लगभग 527 छात्रों के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में चयन की संभावना जताई जा रही है। शुभजीत राज ने 630 अंक प्राप्त कर जेनरल केटेगरी से 236वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल की है। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और गोल परिवार को दिया है।

उन्होंने कहा कि उन्हें गोल में पढ़ाई के साथ-साथ परिवार जैसा माहौल मिला, जिससे उनका आत्मविश्वास हमेशा ऊँचा रहा। गोल का टेस्ट एवं मार्गदर्शन हमारे सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। साबिर अंसारी ने 627 अंक प्राप्त कर जेनरल से 301वीं ऑल इंडिया रैंक एवं ओबीसी में 79 वीं रैंक हासिल की। उन्होंने कहा कि गोल इन्स्टीट्यूट में उन्हें नवीनतम प्रतिस्पर्धात्मक पैटर्न पर आधारित पढ़ाई, अनेक टेस्टों के माध्यम से अभ्यास, और सेमिनार, वेबिनार व व्यक्तिगत काउंसलिंग द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जो उनके सफलता की कुंजी बना।

यह भी पढ़ें – CM ने मुजफ्फरपुर में उच्च गुणवत्ता के बैग निर्माण की नई औद्योगिक इकाई का किया उद्घाटन

साक्षी सिन्हा ने 615 अंक प्राप्त कर 632वीं ऑल इंडिया जेनरल रैंक एवं ओबीसी में 171 वीं रैंक हासिल की। उन्होंने कहा कि गोल एजुकेशन विलेज का एकेडमिक वातावरण और बोर्ड व प्रतियोगिता दोनों की संयुक्त तैयारी की रणनीति उनके लिए बेहद कारगर रही। इसके अलावा गोसिआ फिरदौस 612 अंक लाकर ऑल इंडिया ओबीसी में 87 रैंक प्राप्त की, नफीसा निगार 615 अंक के साथ ऑल इंडिया ओबीसी केटेगरी से 235 रैंक प्राप्त की एवं आदित्य धनराज 601 अंक के साथ ऑल इंडिया जेनरल रैंक 1301 प्राप्त किया एवं इसके साथ सैकड़ो अन्य गोल के छात्र सफलता प्राप्त किये।

इस अवसर पर गोल इंस्टिट्यूट के संस्थापक और प्रबंध निदेशक बिपिन सिंह ने NEET में सभी सफल छात्रों को बधाई दी और इस शानदार परिणाम पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि NEET में इतनी बड़ी संख्या में छात्रों का सफल होना गोल की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्र-केन्द्रित रणनीति का परिणाम है। संस्थान के सह-निदेशक रंजय सिंह ने कहा कि इस बार NEET में कठिन प्रश्न पूछे गए थे, इसके बावजूद गोल के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें – CM ने निर्माणाधीन सड़कों और पटना बस अड्डा का किया निरीक्षण, इस बात पर हो गये नाराज…

उन्होंने बताया कि कुल 5432 छात्रों ने नीट क्वालिफाई किया है, जिनमें से 527 छात्रों के सरकारी मेडिकल कॉलेज में चयन की उम्मीद है। आर एंड डी हेड आनंद वत्स ने बताया कि नए सत्र के लिए एडमिशन प्रारंभ हो चुका है। छात्र टारगेट, फाउंडेशन और एचीवर कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  NEET-UG परीक्षा का परिणाम जारी, इतना है इस बार का कट ऑफ…

Goal 6 22Scope News

Commercial Advertisment

 GPS Tracking System: हजारीबाग में 80 लाख की शराब लूट और...

हजारीबाग के चौपारण में 80 लाख की शराब लूट और ट्रक चालक की संदिग्ध हत्या पर झारखंड शराब व्यापारी संघ ने चिंता जताई। GPS...

Patna One Day Tour Packages: पटना घूमने का बना रहे हैं...

Patna One Day Tour Packages, पटना: राजधानी पटना के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों को देखने के लिए अब पर्यटकों को अलग-अलग व्यवस्था करने...

Shrawan Kumar Pawapuri Visit: पावापुरी में भगवान महावीर के दरबार में...

Shrawan Kumar Pawapuri Visit, पटना: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण...