CM ने निर्माणाधीन सड़कों और पटना बस अड्डा का किया निरीक्षण, इस बात पर हो गये नाराज…

CM ने निर्माणाधीन मीठापुर-महली एलिवेटेड पथ का लिया जायजा, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। निर्माणाधीन जीरोमाइल-मसौढ़ी (एसएच-1) पथ के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त की, कार्रवाई का दिया निर्देश।

पटना: CM नीतीश कुमार ने आज मीठापुर-महुली फोरलेन एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ का मीठापुर फ्लाईओवर गोलंबर और परसा बाजार में स्थल निरीक्षण किया। CM ने कहा इस पथ का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। न्यूबाईपास एवं आस-पास में लगनेवाले जाम से राहगीरों को मुक्ति मिलेगी तथा इससे समय की भी बचत होगी।

इसके पश्चात CM ने निर्माणाधीन जीरोमाइल मसौढ़ी (एसएच-1) पथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने जीरोमाइल मसौढ़ी पथ के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि जीरोमाइल-मसौढ़ी (एसएच-1) पथ का निर्माण तेजी से सुनिश्चत कराया जाये ताकि लोगों को इसका फायदा मिल सके। मुख्यमंत्री ने पाटलीपुत्र बस टर्मिनल का भी जायजा लिया। जायजा के क्रम में CM ने अधिकारियों को पाटलीपुत्र बस टर्मिनल पर यात्री सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया।

3 2 scaled 22Scope News 1 143 scaled 22Scope News

यह भी पढ़ें – NEET-UG परीक्षा का परिणाम जारी, इतना है इस बार का कट ऑफ…

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ चंद्रशेखर सिंह, बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) के प्रबंध निदेशक अनिमेष पराशर, जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  बिहार में प्लास्टिक को रिसाइकिल करने वाले उद्योग लगाने की जरूरतः केंद्रीय सचिव

Goal 6 22Scope News

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...