Advertisment

Giridih Crime : छत पर सोते रहे लोग नीचे चोर कर गए सफाई, एक साथ तीन घरों में पड़ गया इतने का डाका…

Giridih Crime : बगोदर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया है। ताजा मामला शुक्रवार की रात का है, जब चोरों ने बगोदरडीह और जरमूने गांव में तीन घरों को अपना निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी कर ली।

ये भी पढे़ं- Gumla : नदी में डूबने से 10 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, गांव में शोक का माहौल… 

Giridih Crime : गर्मी के कारण छत पर सोया था परिवार

Giridih Crime : घर पर बिखरे सामान
Giridih Crime : घर पर बिखरे सामान

जानकारी के अनुसार, बगोदरडीह निवासी सुबोध कुमार के घर में चोर उस समय घुसे जब पूरा परिवार भीषण गर्मी के कारण छत पर सो रहा था। चोरों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश किया और अलमीरा का ताला तोड़कर उसमें रखे ₹15,000 नकद और लगभग पांच लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए।

ये भी पढे़ं- Gumla Murder : पानी मांगा और टांगी से काटकर महिला को उतारा मौत के घाट, तीन घायल… 

इसी रात जरमूने गांव में भी दो घरों में चोरी की वारदात हुई। विजय माली के घर से चोरों ने मोबाइल चोरी कर लिया, जबकि कैलाश माली के घर से बुफर गायब कर दिया गया।

ये भी पढे़ं- Dhanbad Crime : धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ो का अवैध शराब धराया, कंटेनर भरके… 

अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज

Giridih Crime : जानकारी देता भुक्तभोगी
Giridih Crime : जानकारी देता भुक्तभोगी

चोरी की इन वारदातों ने एक बार फिर बगोदर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। भुक्तभोगी सुबोध कुमार ने शनिवार दोपहर तीन बजे बगोदर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

ये भी पढे़ं- WTC Final 2025 : चोकर्स नहीं चैंपियन! साउथ अफ्रीका ने 27 साल बाद जीता ICC ट्रॉफी, ये बने हीरो… 

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्ती बढ़ाने और चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन चोरों के हौसले बुलंद हैं और बगोदर पुलिस के लिए यह बड़ी चुनौती बनती जा रही है।

ये भी जरुर पढ़ें—

Dhanbad Breaking : प्रभातम मॉल के पास फिर टशन, ढुल्लू महतो और रणविजय सिंह के समर्थकों के बीच भिड़ंत से माहौल बिगड़ा, भारी फोर्स तैनात… 

Hazaribagh पुलिस का बड़ा धमाका! पिस्टल, अवैध हथियार के दो तस्कर गिरफ्तार… 

Breaking : रांची पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, एक ही रात में 121 अपराधी गिरफ्तार… 

Ramrarh : भुरकुंडा रेलवे साइडिंग पर दिनदहाड़े फायरिंग से मचा हड़कंप… 

Pakur Crime : घर के अंदर था ‘बारूद का गोदाम’, पुलिस के तो उड़ गए होश, एक गिरफ्तार… 

Dhanbad : जान दे देंगे मगर जमीन नहीं देंगे, झरिया में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, स्थानीय लोगों ने… 

Giridih : बराकर नदी में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, सनसनी फैलते ही पहुंची पुलिस, जांच जारी… 

Pakur Breaking : एटीएस और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ एक गिरफ्तार… 

Hazaribagh : साजिश नाकाम: टीपीसी के एरिया कमांडर समेत पांच नक्सली गिरफ्तार, अमेरिकी कार्बाइन सहित कई हथियार बरामद… 

 

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...