Dhanbad Crime : चोरी करते रंगेहाथ धराई महिला, मौके पर पहुंच गई पुलिस फिर…

Dhanbad Crime : इन दिनों निरसा विधानसभा क्षेत्र में छोटी-छोटी चोरी की घटनाओं में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है। ताजा मामला कुमारधुबी ओपी क्षेत्र का है। गुरुवार को कुमारधुबी बाजार में हाट लगता है। इसी वजह से आस पास के गांव से सैकड़ों ग्रामीण बाजार करने आते हैं।

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए एक्जीक्यूटिव इंजिनियर, एसीबी की बड़ी कार्रवाई… 

Dhanbad Crime : बेटी के साथ बाजार आई महिला का छीना पर्स

इसी हाट में जहां सैकड़ों ग्रामीण बाजार करने आते हैं वहीं पोयलाडीह गांव से एक महिला अपनी नवविवाहिता बेटी के साथ बाजार करने आई थी। वह खरीदारी कर ही रही थी कि उसे यह एहसास हुआ कि कोई उसके थैले से कुछ निकाला रहा है। जैसे ही वह पीछे मुड़ी तो उसने देखा कि एक महिला जो गोद में एक बच्चे को लिए हुए है उसने उसके थैले से उसका पर्स निकाल लिया और एक बच्ची को देकर भगा दिया।

ये भी पढ़ें- Breaking : स्वास्थ्य व्यवस्था का पहले हो ‘डायग्नोसिस’, फिर इलाज-बीजेपी का हेमंत सरकार पर सीधा हमला… 

पीड़ित महिला जोर जोर से शोर मचाने लगी शोर की आवाज सुनते ही आस पास के लोग इकट्ठा हो गए और उस चोर महिला को दबोच लिया। ग्रामीणों ने उस चोर महिला से उसका नाम और उस बच्ची के बारे जिसे उसने पैसों से भरा पर्स देकर भगा दिया की जानकारी लेने का भरपूर प्रयास किया लेकिन वह टस से मस नहीं हुई।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : मछली मारते समय फटा डाइनामाइट, हाथ के उड़े परखच्चे, कलाई हाथ से अलग… 

कपड़े और राशन की खरीदारी करने बाजार आई थी महिला

अंततः हार के पुलिस को को घटना की सूचना दी और महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। भुक्तभोगी महिला अन्ना लोहार ने बताया कि उसकी बेटी का हाल ही में विवाह हुआ है। उसी के लिए कुछ कपड़े और राशन की खरीदारी करने आज बाजार आई थी इसी क्रम में उक्त महिला ने उसका पर्स चुरा लिया।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Band का तगड़ा जवाब, सीएम हेमंत सोरेन आज करेंगे सिरमटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन… 

स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त महिला पहले भी कई बार छोटी मोटी चोरी की घटना में पकड़ाई थी लेकिन गरीब लाचार सोचकर उसे छोड़ दिया गया था। आज की घटना से यह पता चलता है कि यह एक प्रोफेशनल चोर है और यह अकेली नहीं है।

ये भी पढ़ें- Breaking : जैक बोर्ड इंटर आर्ट्स का का रिजल्ट जारी…

इसके साथ एक बहुत बड़ा नेटवर्क है जो पूरे क्षेत्र में इस तरह की छोटी मोटी चोरी जैसे, मोबाइल चोरी,  पॉकेट मारी आदि घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। आशा जताई जा रही है कि अगर पुलिस उक्त महिला के साथ थोड़ा सख्ती से पूछताछ करती है तो एक बड़े गैंग का पर्दाफाश हो सकता है।

आजाद अंसारी की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढे़ं—

Dhanbad : पेड़ से लटकता हुआ शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस… 

Ranchi Murder : महिला की धारदार हथियार से काटकर निर्मय हत्या, आरोपी पति फरार… 

Simdega Murder : दो पत्नियों का विवाद-महिला का गला काटकर जंगल में फेंका… 

Hazaribagh : झंडा चौक पर अचानक होने लगी लाठीचार्ज, फायरिंग और छोड़े गए आंसू गैस गोले… 

Breaking : कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर…

Breaking : अब नहीं लगाना होगा चक्कर, CSC केंद्रों पर आधार इनरोलमेंट की मिली अनुमति… 

Dhanbad Crime : फाइनेंस कंपनी में डकैती की बना रहे थे योजना, सात शातिर अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार…

Ranchi : झारखंड में एक और घोटाले की जांच करेगी ED, दर्ज हुआ ECIR…

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...