Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में स्कूली बच्चों को जाम से मिलेगी राहत, ट्रैफिक पुलिस का नया प्लान लागू

रांची: राजधानी रांची की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक—ट्रैफिक जाम—को लेकर अब ट्रैफिक पुलिस ने कमर कस ली है। विशेषकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा और समय की बर्बादी को ध्यान में रखते हुए, ट्रैफिक विभाग ने एक नई रणनीति लागू करने का फैसला किया है। अब स्कूल बसों के लिए सुबह 6 से 9 बजे और दोपहर 1 से 3 बजे के बीच शहर की सड़कों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

अलर्ट पर अल्फा और सिग्मा टीमें

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ, अल्फा और सिग्मा टीमों को अलर्ट मोड में रखा जाएगा। ये टीमें बाइक पर तैनात होंगी और जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर तत्काल राहत दिलाएंगी। अगर किसी क्षेत्र में हालात बिगड़ते हैं तो एक टीम दूसरी टीम की मदद के लिए तत्काल पहुंचेगी।

शहर चार ट्रैफिक जोन में बांटा गया

इस योजना के तहत रांची को चार जोन में बांटा गया है। ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने सभी थानेदारों की जिम्मेदारी तय कर दी है। निर्देश है कि जाम की स्थिति अगर समय पर नियंत्रित नहीं होती तो संबंधित थानेदार को जवाबदेह ठहराया जाएगा। सभी थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्र के अक्सर जाम वाले स्थानों की पहचान कर वहां स्थानीय स्तर पर समाधान निकालने को कहा गया है।

हरमू और कांके रोड से होगी शुरुआत

इस योजना की शुरुआत हरमू रोड और कांके रोड से की जा रही है। इसके बाद मेन रोड और कचहरी-लालपुर रोड में भी अल्फा और सिग्मा टीम को तैनात किया जाएगा। इसके साथ-साथ एसक्यूआरटी (स्पेशल क्विक रिस्पॉन्स टीम) को भी सक्रिय किया गया है, जो पूरे शहर में किसी भी स्थान पर तुरंत पहुंचकर ट्रैफिक नियंत्रण करेगी।

नया हेल्पलाइन और WhatsApp नंबर भी होगा जारी

जल्द ही रांची ट्रैफिक पुलिस एक नया हेल्पलाइन नंबर और WhatsApp नंबर जारी करेगी। शहरवासी कहीं भी जाम या अतिक्रमण की जानकारी फोन कॉल या मैसेज के माध्यम से साझा कर सकेंगे। सूचना मिलते ही पुलिस की मोबाइल टीम मौके पर पहुंचकर जाम हटाने की कार्रवाई करेगी। अतिक्रमण की स्थिति में नगर निगम के सहयोग से अभियान चलाया जाएगा।

अनावश्यक रोड कट किए जाएंगे बंद

ट्रैफिक पुलिस ने बरियातू रोड, हरमू रोड और कोकर-बूटी मोड़ जैसे क्षेत्रों में अनावश्यक रोड कट को चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन कट्स की वजह से यातायात में रुकावट आती है और जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। अब ऐसे कट्स को स्थायी रूप से बंद करने की योजना बनाई गई है ताकि यातायात सुचारु ढंग से संचालित हो सके।


Commercial Advertisment

Five New Sugar Mills in Bihar: बंद चीनी मिलों पर विपक्ष...

Five New Sugar Mills in Bihar, पटना: बिहार में चीनी उद्योग को फिर से मजबूत करने और बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू करने...

Bihar Pavilion IITF 2026: इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में दिखी बिहार...

 IITF 2026 में बिहार पवेलियन का उद्घाटन उद्योग सचिव कुंदन कुमार ने किया। 55 से अधिक स्टॉल पर बिहार की विरासत, हस्तशिल्प, उद्योग और...

Chhath Special Train: छठ के बाद घर लौटने वालों को राहत,...

छठ महापर्व के बाद बिहार से दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु समेत कई शहरों के लिए चल रही स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं। जानें...