Dhanbad: जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। रणधीर वर्मा चौक पर अभियान के दौरान सड़कों पर चल रहे काले शीशों वाले वाहनों को रोका गया और उनके शीशों से ब्लैक फिल्म उतार दी गई। साथ ही वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूला गया।
सार्जेन्ट राकेश कुमार दुबे ने जानकारी दी कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहनों पर ब्लैक फिल्म लगाना प्रतिबंधित है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। सड़कों पर नजर आने वाले ऐसे सभी वाहनों से काली फिल्म हटाई जाएगी और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी लगाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना है।
रिपोर्टः अनिल कुमार



















