पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुद को लगायी आग, इलाज के दौरान मौत

रांची। अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक की मौत इलाज के दौरान रिम्स में हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय सुनील उरांव के रूप में हुई है, जो मांडर थाना क्षेत्र के गुड़गुड़जारी गांव का रहने वाला था।

पुलिस को दी गयी जानकारी के अनुसार, सुनील ने वर्ष 2021 में बेड़ो की विनीता उरांव से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह काम के सिलसिले में ईंट भट्ठा समेत अन्य जगहों पर जाता था। अप्रैल 2025 में वह गांव से वापस लौटा और 5 जून को अपनी पत्नी के पास हरमू पार्क के निकट एक किराये के मकान में रहने गया।

परिजनों के अनुसार, सुनील को संदेह था कि उसकी पत्नी किसी और युवक से बातचीत करती है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे। 9 जून की रात करीब 9 बजे, विवाद के बाद सुनील ने उस घर में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। परिजन और स्थानीय लोग उसे गंभीर हालत में रिम्स लेकर पहुंचे, जहां उसी रात उसकी मौत हो गई।

मृतक की मां डहरी उरांव के फर्द बयान पर अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बेटे की मौत के लिए बहू को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

Tirhut Teacher Constituency Election Result: तिरहुत शिक्षक सीट पर BJP के...

Tirhut Teacher Constituency Election Result:  बिहार विधान परिषद के तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार नरेंद्र प्रसाद...

Ganga Flood Control Commission Patna: पटना में ही रहेगा गंगा बाढ़...

Ganga Flood Control Commission Patna: बिहार के उप मुख्यमंत्री-सह-जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग का मुख्यालय पटना में ही...

BFCL Ayodhya Ram Lalla Darshan: BFCL की पहल पर अयोध्या रवाना...

BFCL Ayodhya Ram Lalla Darshan, रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) की पहल पर डिवाइन ओंकार ओल्ड एज होम, पालू के 30 से...