मंत्री अशोक ने खुद संभाली स्टेयरिंग, MLA-DM को बैठाकर सभा स्थल से हुए रवाना

बेगूसराय : सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बेहद करीबी बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Chaudhary) ड्राइवर बनकर अपनी गाड़ी खुद चलाई और उसमें ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बेगूसराय के डीएम डीएम तुषार सिंगला, पीछे वाली सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक राजकुमार सिंह और जदयू जिला अध्यक्ष रुदल राय बैठे हैं। सभी को बैठा कर सभास्थल से निकले गए। मंत्री का ड्राइवर बनने और गाड़ी चलाने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि मंत्री लिखी गाड़ी पर ड्राइवर के सीट पर मंत्री अशोक चौधरी बैठे हैं।

Goal 7 22Scope News

शहर के रतनपुर में राम कथा सह महायज्ञ का आयोजन किया गया है, इसी में मंत्री पहुंचे थे

दरअसल, शहर के रतनपुर में राम कथा सह महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इस महायज्ञ में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी कल यानी शनिवार की देर शाम पहुंचे थे। श्रीराम कथा में शामिल होने के बाद जब सभास्थल से मंत्री अशोक चौधरी निकलने लगे तो वे गाड़ी में ड्राइविंग सीट पर बैठ गए और पास में बेगूसराय के डीएम तुषार सिंगला को बैठाया और सभास्थल से रवाना हो गए। मंत्री का गाड़ी चलाकर जाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी देखें :

धर्म हमें कभी भेदभाव नहीं सिखाता, सत्य नारायण भगवान की पूजा में भी कहा जाता है – मंत्री अशोक चौधरी

श्रीराम कथा में अपने संबोधन में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि धर्म हमें कभी भेदभाव नहीं सिखाता। सत्य नारायण भगवान की पूजा में भी कहा जाता है- धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में विश्वास हो, विश्व का कल्याण हो। उन्होंने आगे कहा कि रतनपुर की धरती राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से समृद्ध है, और इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में सद्भाव और सम्मान की भावना मजबूत होती है।

यह भी पढ़े : विश्व रक्तदाता दिवस : DM-SP ने किया ब्लड डोनेट

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Gumla Polytechnic Engineers Day: Engineers Day पर गुमला पॉलिटेक्निक के छात्रों...

Gumla Polytechnic Engineers Day, गुमला: गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मंगलवार को इंजीनियर्स डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में...

Bunti Khan Viral Statement: वासेपुर में परेड के बाद सामने आया...

Bunti Khan Viral Statement, धनबाद: वासेपुर के फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद उसका एक कथित बयान सोशल...

JPSC-JSSC Exam Scam: 2500+ अभ्यर्थियों के भविष्य पर हाईकोर्ट सख्त, CID...

JPSC-JSSC Exam Scam, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) से जुड़ी परीक्षा धांधली और भर्ती प्रक्रिया के मामले...