रांची रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया 5.60 लाख रुपये का गांजा, नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

रांची. ऑपरेशन “NARCOS” के तहत रांची रेलवे स्टेशन पर विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान 5.60 लाख रुपये का गांजा पकड़ा गया। साथ ही नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

रांची रेलवे स्टेशन पर विशेष तलाशी अभियान

दरअसल, दिनांक 14.06.2025 को रेल सुरक्षा बल (रांची), फ्लाइंग टीम (रांची) तथा सीआईबी (रांची) द्वारा निरीक्षक शिशुपाल कुमार के पर्यवेक्षण में ऑपरेशन “NARCOS” के तहत एक विशेष तलाशी अभियान रांची रेलवे स्टेशन पर चलाया गया। इस दौरान नशीली वस्तुओं की अवैध ढुलाई को रोकने के लिए ट्रेन सं. 15027 एक्सप्रेस (संभलपुर–गोरखपुर) के आगमन पर प्लेटफार्म सं. 01 पर सघन चेकिंग की गई।

नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

ट्रेन के कोच A1 में सीट सं. 15 और 17 पर बैठे संदिग्ध युवकों की तलाशी ली गई, जिनके पास भारी भरकम MAGNUM ब्रांड के ट्रॉली बैग थे। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम क्रमश अरविंद यादव (उम्र 25 वर्ष, पिता- परभंश यादव, निवासी – देविपुर कोइरी टोला, थाना – धनहा, जिला – पश्चिम चंपारण, बिहार), विकाश कुमार (उम्र 21 वर्ष, पिता- महेश महतो, निवासी- चतुरपट्टी, थाना- पारू, जिला- मुजफ्फरपुर, बिहार), जयराम कुमार (उम्र 22 वर्ष, पिता- गजेन्द्र महतो निवासी-चतुरपट्टी, थाना- पारू, जिला- मुजफ्फरपुर, बिहार) बताया। साथ साथ ही एक नाबालिग भी शामिल है।

5.60 लाख रुपये का गांजा जब्त

इस सूचना को ASC/RPF रांची को दिया गया। ASC के निर्देश पर विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए उनकी तलाशी एवं बैग की जांच की गई। इस दौरान कुल वजन 56 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, इसकी अनुमानित बाजार कीमत 5,60,000 रुपये हैं। वहीं चारों अभियुक्तों को रांची जीआरपी को आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया गया है। इस संबंध में मामला संख्या धारा 20(b)(ii)(C)/29 NDPS Act के तहत GRPS रांची में पंजीकृत किया गया है।

Bihar Flood Update 2026: गंगा का बढ़ा जलस्तर, बिहार में 10.26...

Bihar Flood Update 2026: बिहार में नदियों के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार राहत और बचाव कार्यों में...

Bihar Teacher Training University 2026: Teacher’s Day पर सम्राट चौधरी का...

Bihar Teacher Training University 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर बिहार सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं...

Bihar Beltron Programmer Joining: 522 चयनित अभ्यर्थियों की समस्याओं पर मंत्री...

Bihar Beltron Programmer Joining: बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रॉन) के माध्यम से चयनित 522 प्रोग्रामर अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं...