RIMS में बिरहोर नवजात की मौत पर गंभीर जांच, तीन सदस्यीय टीम गठित…

Ranchi : राजधानी रांची स्थित रिम्स (RIMS) में बिरहोर समुदाय के एक चार दिन के नवजात की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस संवेदनशील घटना को गंभीरता से लेते हुए रिम्स प्रबंधन ने जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए रिम्स प्रशासन ने तीन सदस्यीय विशेष जांच समिति का गठन किया है।

ये भी पढे़ं- Ranchi : झारखंड राजद को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, संजय सिंह यादव निर्विरोध चुने गए 

इस समिति में नवजात विभाग (नियोनेटल) के विभागाध्यक्ष, सेंट्रल इमरजेंसी के प्रमुख और उपाधीक्षक-2 को शामिल किया गया है। टीम को सभी पहलुओं की गहन जांच कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।

ये भी पढे़ं-  Hazaribagh में शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, ओलंपिक खेलने की चाहत रखती हैं बेटियां… 

RIMS में बिरहोर जनजाति के नवजात की इलाज के अभाव में हो गई थी मौत

बताते चलें कि यह मामला तब सामने आया जब जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल से बिरहोर समुदाय के एक चार दिन के नवजात को इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया था। परिजनों का आरोप है कि रिम्स पहुंचने के बावजूद बच्चे का समय पर इलाज शुरू नहीं किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने चिकित्सा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।

ये भी पढे़ं-Father’s Day पर सीएम हेमंत सोरेन का भावुक संदेश, शिबू सोरेन को बताया जीवन का गुरु और मार्गदर्शक… 

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी सक्रियता दिखाई है। विभाग के संयुक्त सचिव ललित मोहन शुक्ला ने रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार को मामले की विस्तृत जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार आदिवासी समुदायों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की लापरवाही या उपेक्षा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी जरुर पढे़ं——

Dumka Murder : भाभी के प्यार में पागल देवर ने कर दी हद पार, भागने से मना करने पर… 

Bokaro : तालाब में तैरता हुआ शव मिलने से मची हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस… 

Gumla : खेत पटाने के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत… 

Dhanbad : जंगल में पेड़ से लटकता हुआ युवती का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

Ranchi में कानून का डंडा! जवान पर हमला करने वाले बदमाश धराए, पुलिस ने सड़क पर सरेआम कराई परेड… 

RIMS-2 पर बवाल! आदिवासी बोले-नहीं देंगे ज़मीन, 18 जून को राजभवन के समक्ष विरोध-प्रदर्शन… 

Hazaribagh : जंगल में कब्र खोदकर निकाला गया अज्ञात युवती का शव, मौत का सुराग पता लगाने में जुटी पुलिस…

Kedarnath Helicopter Crash पर गरजे इरफान, आखिर कब जागेगी मोदी सरकार? 

Ranchi : राजद झारखंड प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में हंगामा, दो दावेदारों का नामांकन रद्द… 

 

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...