2 गुटों में जमकर हुई मारपीट, Video Viral

बेतिया : खबर बेतिया से है जहां मझौलिया थाना क्षेत्र के बखरिया चौक पर दो गुटों में जमकर मारपीट की घटना घटी है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मामूली बात को लेकर दो लोगों में कहा सुनी होने लगी। देखते ही देखते बाद-विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों तरह से लाठियां चलने लगी। इस मारपीट की घटना में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मारपीट का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पर पहुंची मझौलिया पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

Goal 2 22Scope News

कलयुगी बेटों ने अपने ही पिता की चाकू से गोद-गोदकर कर दी निर्मम हत्या 

बड़ी खबर बेतिया के नरकटियागज से है जहां घर व जमीन के बंटवारे को लेकर कलयुगी बेटों ने अपने ही पिता की चाकू से गोद गोदकर निर्मम हत्या कर दिया। घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के बैरिया गांव की है। मृतक की पहचान बैरिया गांव निवासी 65 वर्षीय चंद्रशेखर साह उर्फ जक्शन साह के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी देखें :

चंद्रशेखर साह का अपने ही बेटों राधाकांत और राजकिशोर से विवाद चल रहा था

घटना के संबंध में बताया जाता है कि घर व जमीन की हिस्से को लेकर चंद्रशेखर साह का अपने ही बेटों राधाकांत और राजकिशोर से विवाद चल रहा था। जिसको को लेकर गांव में रविवार के दिन दो बार पंचायती भी हुई थी। जब बात नही बनी तो रविवार की रात फिर से पंचायती हुई इस दरमियान भी जब बात नही बनी तो राधाकांत के कहने पर राजकिशोर साह ने अपने ही पिता की चाकू से गोद गोदकर निर्मम हत्या कर दिया। हत्या के बाद वह फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने मृतक के बड़े बेटा राधाकांत को गिरफ्तार कर लिया है। राजकिशोर साह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Betia Police 1 22Scope News

भूमि विवाद में पश्चिमी चंपारण में भू-माफियाओं द्वारा हत्या की जा रही है

आपको बता दें कि भूमि विवाद में पश्चिमी चंपारण में भू-माफियाओं द्वारा हत्या की जा रही है या पारिवारिक बंटवारा में भी हत्याएं हो रही है। इसको रोकने में पुलिस नाकाम नाकाम हो रही है। आखिर में पुलिस इस मामले पर ध्यान क्यों नहीं दे रही है। अगर पुलिस ध्यान नहीं दी तो यह हत्या का सिलसिला रूकने वाला नहीं है।

यह भी पढ़े : SSB व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...