SSB व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

बेतिया : सिकटा पुलिस व सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ (चरस) जब्त किया हैं। पुलिस व एसएसबी ने ये संयुक्त कार्रवाई इंडो-नेपाल सीमा के पास की है। मिली जानकारी के अनुसार, मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए बेतिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

Goal 4 22Scope News

पकड़े गए तस्कर की पहचान छोटू साह के रूप में हुई है, पुलिस कार्रवाई में जुटी

आपको बता दें कि इसी कड़ी में एसएसबी व सिकटा पुलिस ने ओरिया नदी के पास कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में 52.280 ग्राम मादक पदार्थ (चरस) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसकी अंतरास्ट्रीय बाजारों में कीमत करोड़ों की बतायी जा रही है। पकड़े गए तस्कर की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नौतन खुर्द निवासी छोटू साह के रूप में हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

यह भी पढ़े : गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर 9 करोड़ का हाइड्रोपोनिक व चरस बरामद

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मलिक का निधन, पूर्व...

 धनबाद के विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री मन्नान मलिक का रांची के अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से...

Bihar Education Update: 20 जुलाई तक तैयार होंगे Model School, 8,700...

 बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा योजनाओं की समीक्षा की। 20 जुलाई तक मॉडल स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं पूरी होंगी, 8,700 छात्र-शिक्षकों...

ED Action in Jharkhand: माओवादी फंडिंग मामले में 3.87 करोड़ की...

झारखंड में ईडी ने माओवादी टेरर फंडिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.87 करोड़ रुपये की 11 अचल संपत्तियां कुर्क कीं। जांच में...