उत्कर्ष अभियान के तहत विशेष विकास शिविर का हुआ आयोजन, DM ने किया उद्घाटन

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत बिशनपुर सुंदर पंचायत स्थित भतनी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर परिसर में आज अनुसूचित जनजाति के लिए उत्कर्ष अभियान के तहत विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया। जहां विशेष विकास शिविर का उद्घाटन मधेपुरा डीएम तरनजोत सिंह और इस कार्यक्रम के मौके पर विशिष्ट अतिथि डीडीसी अनिल बसाक, प्रखंड प्रमुख सिंधी सूर्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यकम का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रखंड प्रशासन द्वारा डीएम सहित अन्य अधिकारी का पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

Goal 7 22Scope News

‘अभियान के तहत विशेष विकास कैंप आयोजित किए गए हैं’

आपको बता दें कि इस अभियान के तहत प्रखंड के तीन चिह्नित पंचायत यानी बिशनपुर सुंदर, विशनपुर बाजार व इसराइन बेला में रहने वाले माल पहाड़ी जनजाति समुदाय के लोगों को सरकार के विभिन्न लाभकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से अभियान के तहत विशेष विकास कैंप आयोजित किए गए हैं। प्रधानमंत्री जन-मन योजना व धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान 15 से 30 जून 2025 तक आयोजित होंगे। मौके पर छात्रा सुहानी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद माल पहाड़ी जाति के बच्चियों ने सामूहिक स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी।

जनजातीय समुदाय के लोगों के लिए एक बड़ा सामुदायिक केंद्र को लेकर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है – DM

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डीएम तरनजोत सिंह ने कहा कि आज जनजातीय समुदाय के उत्थान को लेकर सरकार द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं से वंचित इस समुदाय के लोगों को उन योजनाओं व सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष विकास कैंप आयोजित किए गए हैं। ताकि सहज रूप में योजनाओं व सेवाओं का लाभ इस समुदाय के वंचित लोगों को मिल सके। उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदाय के लोगों के लिए एक बड़ा सामुदायिक केंद्र को लेकर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। आज इस समुदाय के करीब 52 लोगों को पीएम आवास योजना का स्वीकृति पत्र, 27 लोगों को राशनकार्ड, 12 लोगों को जॉब कार्ड, 23 लोगों को जन्म प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड और श्रम कार्ड वितरित किया गया है।

यह भी देखें :

DM तरनजोत सिंह ने कहा- पात्र लाभुकों को आवेदन देकर लाभ उठाना है

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर विभिन्न विभागों आईसीडीएस, मनरेगा, जीविका, स्वास्थ्य विभाग के तहत आयुष्मान कार्ड, लौहिया स्वच्छता अभियान, कृषि, आपूर्ति, आईसीडीएस, मनरेगा और बिजली विभाग सहित अन्य कई विभागों का स्टाॅल लगाया गया है। जहां पात्र लाभुकों को जानकारी के साथ सरकार की योजना का लाभ मिल सकता है। इसके लिए पात्र लाभुकों को आवेदन देकर लाभ उठाना है। डीडीसी अनिल बसाक ने कहा कि आयुष्मान कार्ड, जाॅब कार्ड और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं का स्टाल पर जाकर अप्लाई कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान डीएम व डीडीसी विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टाॅल का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड की दी सौगात, अब मिनटों में घंटों का सफर

रमण कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

‘MNREGA/VB-G RAM-G निधियों से बिहार में होगी नहरों व उपवितरणियों की...

पटना : विकास आयुक्त बिहार मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में ग्रामीण विकास विभाग एवं जल संसाधन विभाग...

‘बेहतर ग्राम पंचायत विकास योजना से विकसित बिहार व विकसित भारत...

पटना : पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर एक...

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SP ने की 131 फरार व...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले के...

मुख्य सचिव ने थावे मंदिर परिसर विकास कार्य की धीमी प्रगति...

पटना : बिहार के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गोपालगंज जिलांतर्गत थावे दुर्गा मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान आज...

सरकार रक्षा वाहिनी के कल्याण के लिए लगातार कर रही काम...

पटना : राज्य सरकार रक्षा वाहिनी के हितों और कल्याण के प्रति हमेशा संवेदनशील रही है, उनकी समस्याओं के समाधान और सुविधाओं के विस्तार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img