Advertisment

बेगूसराय में NCC विशेष नौका अभियान का शुभारंभ

बेगूसराय : बेगूसराय के मटिहानी घाट से आज एनसीसी के विशेष नौका अभियान को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्य अतिथि एचयूआरएल बरौनी के संजय कुमार गुप्ता ने इस ऐतिहासिक अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान में 168 एनसीसी कैडेट और 14 एनसीसी अधिकारी भाग ले रहे हैं। यह नौका अभियान गंगा नदी के रास्ते 16 सौ किलोमीटर की यात्रा करेगा, जिसमें कानपुर से यात्रा शुरू होकर फरक्का होते हुए कोलकाता तक पहुंचेगा। यात्रा के दौरान यह अभियान काशी, बक्सर, पटना और अन्य प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगा।

इस अभियान का नेतृत्व कमोडोर बी आर सिंह के नेतृत्व में एनसीसी नेवल यूनिट नैनीताल के ग्रुप कमांडर और अन्य अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। आज सुबह बेगूसराय के मटिहानी घाट पर एनसीसी के कैडेटों और अधिकारियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ इस अभियान की शुरुआत की। नाइन बिहार बटालियन के एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अखिलेश कुमार और उनके साथ लेफ्टिनेंट (डॉ.) अजीत कुमार, हवलदार परमिंदर और हवलदार अर्जुन सहित दर्जनों एनसीसी कैडेटों ने इस अभियान को रवाना किया। इस अभियान का उद्देश्य नदी मार्गों के महत्व को उजागर करना और एनसीसी के कैडेटों को जल यात्रा के प्रति जागरूक करना है।

यह भी पढ़े : NCC Day पर गणेश दत्त महाविद्यालय में भव्य आयोजन

यह भी देखें :

अजय सिंह की रिपोर्ट

Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...