पिता के साथ हुआ विवाद तो बेटी ने पेट्रोल पंप के कर्मी पर तानी रिवॉल्वर, वीडियो वायरल

Desk. एक युवती ने अपने पिता के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने पर एक पेट्रोल पंप कर्मचारी पर रिवॉल्वर तान दी। यह घटना हरदोई के सांडी रोड पर स्थित एचपी सीएनजी पेट्रोल पंप पर हुई। इसका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इसकी पुष्टि न्यूज 22स्कोप नहीं करता है। घटना उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की है।

इसलिए हुआ विवाद

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शाहाबाद निवासी एहसान खान रविवार को अपनी पत्नी और बेटी अरीबा खान के साथ पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ी में ईंधन भरवाने आए थे। सीएनजी भरवाने के दौरान एहसान खान और पंप कर्मचारी रजनीश कुमार के बीच किसी मुद्दे पर कहासुनी हो गई। यह बहस इतनी बढ़ गई कि कर्मचारी ने कथित तौर पर एहसान को सीने पर धक्का दे दिया, जो कैमरे में कैद हो गया।

पेट्रोल पंप के कर्मी पर तानी रिवॉल्वर

वहीं वायरल वीडियो में बेटी को अपने पिता को धक्का देते हुए देखकर गुस्से में देखा जा सकता है। वह कार की तरफ भागती है, रिवॉल्वर निकालती है और सीधे पेट्रोल पंप के कर्मी के सीने पर तान देती है। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और गोली चलने से पहले ही स्थिति को शांत कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान लड़की ने कर्मचारी को धमकाते हुए कहा, “इतनी गोलियां मारूंगी कि घर वाले भी पहचानने से मना कर देंगे।”

कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज

वहीं घटना के बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारी रजनीश कुमार ने कोतवाली थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। एहसान खान, उनकी पत्नी हुस्नबानो और बेटी अरीबा खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपों में आर्म्स एक्ट और आपराधिक धमकी देने की धाराएं शामिल हैं।

Kharsawan Hera Panchami 2026: हेरा पंचमी पर क्यों तोड़ा जाता है...

Kharsawan Hera Panchami 2026: जगन्नाथ संस्कृति में रथयात्रा केवल भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की यात्रा तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे जुड़े...

Chatra Sonam Wangchuk Protest: चतरा में सोनम वांगचुक के समर्थन में...

Chatra Sonam Wangchuk Protest: रविवार को ज़िले के अंबेडकर चौक पर 'छात्र युवा संघर्ष मोर्चा' के बैनर तले एक दिन की भूख हड़ताल और सत्याग्रह...

NEET Paper Leak Protest Dhanbad: धनबाद में शिक्षा व्यवस्था को लेकर...

NEET Paper Leak Protest Dhanbad: NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरने और संसद मार्च के समर्थन में...