नकाबपोश अपराधियों ने जीटी रोड पर पेट्रोल पंप से की एक लाख रुपये की लूट

गयाः आमस थाना क्षेत्र का चंडीस्थान में आधा दर्जन हथियारबंद लुटेरों ने पेट्रोल पंप से करीब एक लाख रुपये की लूट की। घटना का बाद  पुलिस देर रात तक लगातार छापेमारी करती रही।

आमस थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्यक्षा नामक पेट्रोल पंप पर दो बाइक पर सवार होकर लगभग आधा दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने पहले पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाया और फिर हथियार दिखाकर पेट्रोल पंप कर्मियों को कब्जे में लेकर लूट की घटना को अंजाम दिया।

पंप मैनेजर सुबोध कुमार ने सभी अपराधियों के हाथों में रिवाल्वर था और चेहरा ढका हुआ था। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने पंप के सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

इधर घटना की सूचना मिलते ही अमस थाने की पुलिस अपराधियों के सुराग ढूंढने में जुट गई है। जीटी रोड के अलावा सभी लिंक रोड में देर रात तक पुलिस की गाड़ियां दौड़ती रही।

राज्य में पेट्रोल पंप बंद होने से करोड़ों का नुकसान

Bokaro Home Guard Vacancy: 189 पदों पर जल्द बहाली, दुर्गापूजा-दीपावली के...

Bokaro Home Guard Vacancy, बोकारो: जिले में होमगार्ड के 189 रिक्त पदों पर बहाली की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को मंगलवार...

Greenfield Satellite Township Bihar: डेटा आधारित प्लानिंग से विकसित होगी सैटेलाइट...

Greenfield Satellite Township Bihar, पटना: बिहार में आधुनिक और सुनियोजित शहरी क्षेत्रों के विकास को गति देने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग...

Bihar Engineers Day 2026: बाढ़ से तटबंध बचाने वाले इंजीनियरों की...

Bihar Engineers Day 2026, पटना: सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर मंगलवार को बिहार जल संसाधन विभाग की ओर से अभियंता दिवस...