पेट्रोल पंप कर्मी से 10 लाख की लूट मामला का पुलिस ने किया खुलासा, कर्मी ही निकला साजिशकर्ता

नवादा : नवादा रोह में एक पेट्रोल पंप कर्मी से 10 लाख की लूट का मामला का पुलिस ने खुलासा किया। आज नगर थाना में सीडीपीओ उपेंद्र प्रसाद ने तीन घटनाओं का एक साथ खुलासा किया। बीते दो महीने पहले 30 मई 2023 को कादिरगंज थाना में एक लूट हुई। घटना कादिरगंज थाना देवा पेट्रोल पंप से हुआ था। देवा पेट्रोल पंप के कर्मी मनोज कुमार ने केस दर्ज कराया था कि हम अपने पेट्रोल पंप से 10 लाख रुपया कैश लेकर जा रहे थे। तभी पचंबा मोड़ के पास मोटरसाइकिल सवार ने 10 लाख रूपया लूट लिया और भाग निकले।

मनोज कुमार ने तत्काल थाने में केस दर्ज करवाया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए केस का अनुसंधान किया। केस का अनुसंधान करने के क्रम में पुलिस को पता चला कि यह केस झूठा है और लूटे हुए पैसे अपने हित के लिए खर्च किया है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब 23 मई को रोह थाना में एक फायरिंग हुआ था। जिसमें तीन आरोपी नीतीश कुमार, कौशल यादव और सोनू कुमार यह सभी महकार के रहने वाले हैं।

इन लोगों से पूछताछ किया गया तो बताया कि छोटू यादव के लिए यह लोग काम करता है वह अभी फरार है। छोटू यादव पिता नारायण यादव के लिए रंगदारी वसूलते हैं। पब्लिक के साथ इन लोगों का भिडंत हो गई थी और वह आर्म्स के साथ पकड़े गए। उसमें सोनू कुमार भागे हुए थे। सोनू कुमार को जब गिरफ्तार किया गया। सोनू कुमार का कहना था कि पेट्रोल पंप पर जो लूट हुई है वह पैसा हम मनोज कुमार से मांगे थे। मनोज कुमार द्वारा बताया गया कि यह पैसा हम सोनू कुमार को दे दिए थे। जो अपने हित के लिए वह खर्च हो गए। सोनू कुमार 23 मई को जो फायरिंग किया गया था। वह पिस्टल भी बरामद कर लिया गया है।

तीसरी घटना नगर थाना अंतर्गत 20 अगस्त को राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से जा रहा था। तभी बुधौल बस स्टैंड के पास ओवर ब्रिज के निकट उस व्यक्ति को यह तीन लोगों ने चाकू मारकर उस व्यक्ति का मोटरसाइकिल पैसा और मोबाइल छीन लिया था। पुलिस ने इस पर भी तत्परता दिखाते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसडीपीओ ने बताया कि यह तीनों लोग नाबालिक हैं और यह तीनों बुधौल के रहने वाले हैं। लटन कुमार, लव कुमार और प्रिंस कुमार यह सारे नाबालिग हैं। बुधौल के रहने वाले हैं। इन्हें नाबालिग हिरासत में लेकर इन्हें जेल भेज दिया गया है। जिन व्यक्ति से मोटरसाइकिल की लूट हुई थी वह अखिलेश कुमार रजौली थाना के छटनी गांव के रहने वाले हैं।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Manorama Devi Statement: ‘ठेकेदार न होती तो विधायक न बनती!’ मनोरमा...

Manorama Devi Statement, गया: शहर के रामपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बेलागंज विधायक मनोरमा देवी के एक बयान के...

Bokaro Home Guard Vacancy: 189 पदों पर जल्द बहाली, दुर्गापूजा-दीपावली के...

Bokaro Home Guard Vacancy, बोकारो: जिले में होमगार्ड के 189 रिक्त पदों पर बहाली की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को मंगलवार...

Greenfield Satellite Township Bihar: डेटा आधारित प्लानिंग से विकसित होगी सैटेलाइट...

Greenfield Satellite Township Bihar, पटना: बिहार में आधुनिक और सुनियोजित शहरी क्षेत्रों के विकास को गति देने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग...