चाचा को भतीजा ने ही मारी थी गोली, पुलिस ने 3 सगे भाई को किया गिरफ्तार

सासाराम : खबर रोहतास जिला से है जहां पिछले महीने के 15 मई को नासरीगंज थाना क्षेत्र के इटिम्हा में एक आभूषण कारोबारी पंचरत्न सेठ को उसके भतीजा रवि कुमार ने ही गोली मारी थी। जिससे पंचरतन सेठ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह खुलासा रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने किया है। उन्होंने कहा है पैसे के लेनदेन के मामले में कारोबारी पंचरत्न सेठ के भतीजा रवि कुमार ने ही अपने अन्य दो भाइयों के सहयोग से वारदात को अंजाम दिया था। बताया जाता है कि इस दौरान कुछ कीमती आभूषण भी लेकर यह लोग भाग गए थे। जिसकी पुलिस जांच कर रहे हैं।

LN Mishra 1 22Scope News

आभूषण कारोबारी को दुकान में घुसकर गोली मारी गई थी – SP रौशन कुमार

एसपी रौशन ने बताया कि दिनदहाड़े नासरीगंज में आभूषण कारोबारी को दुकान में घुसकर गोली मारी गई थी। पुलिस ने इस कांड को काफी गंभीरता से लिया। पूरे मामले की जब गहनता से जांच की गई तो यह पता चला कि पंचरत्न सेठ का भतीजा ने हीं पैसे के लेनदेन को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया था। बताया गया कि पहले रवि कुमार और पंचरत्न सेठ मिलकर आभूषण का कारोबार करते थे। बाद में पैसों को लेकर ही कुछ विवाद हुआ और जिससे दोनों अलग हो गए थे। इसी विवाद में यह वारदात हुई है।

यह भी देखें :

रवि कुमार ने इस घटना को अंजाम देने के लिए अपने अन्य दो भाइयों का भी सहयोग लिया – SP

एसपी का कहना है कि बड़ी बात यह है कि रवि कुमार ने इस घटना को अंजाम देने के लिए अपने अन्य दो भाइयों का भी सहयोग लिया। पुलिस ने तीनों सगे भाई रवि कुमार, नितीश कुमार और रितेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि रवि की गिरफ्तारी गयाजी जिला से हुई है। उसी के निशानदेही पर उसके अन्य दो भाइयों की गिरफ्तारी हुई है। इसके पास से वारदात में प्रयुक्त देसी कट्टा, खोखा और अन्य सामान भी बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़े : दलित परिवार के साथ मारपीट के आरोप में नोखा के जिला पार्षद व जन सुराज के नेता मेलू मिश्रा गिरफ्तार…

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...