Commercial Advertisment

Hazaribagh: 22scope की खबर का असर, उप विकास आयुक्त ने डॉक्टर को शो काउज भेजने का दिया निर्देश

Hazaribagh: 22scope की खबर का असर हुआ है। 22scope की खबर के बाद उप विकास आयुक्त ने डॉक्टर स्वीटी कुमारी को शो काउज भेजने का निर्देश दिया है। दरअसल, सोमवार को 22स्कोप ने सरकारी अस्पताल से निजी अस्पताल रेफर करने की खबर प्रमुखता से दिखाई थी, जिसमें बताया गया था कि डॉक्टर स्वीटी कुमारी ने बरही अनुमंडल अस्पताल से एक मरीज को हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल रेफर कर दिया है।

Hazaribagh: 22scope की खबर का असर

मामले में हजारीबाग के उप विकास आयुक्त इम्तियाज अहमद ने 22स्कोप के साथ बात करते हुए कहा कि डॉक्टर स्वीटी कुमारी के खिलाफ शिकायत सामने आई है। पहले यह शिकायत आई थी कि मरीज के साथ वह दुर्व्यवहार करती है। इस मामले को लेकर सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर एसपी सिंह को जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है।

 

 

Hazaribagh: डॉक्टर को जारी किया जाएगा कारण बताओ नोटिस

फिर से सोमवार को डॉक्टर स्वीटी कुमारी के खिलाफ शिकायत मिली है कि सरकारी अस्पताल से निजी अस्पताल मरीज को रेफर कर रही है। इसे लेकर भी जांच का आदेश निर्गत किया गया है और डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य सुविधा के साथ किसी भी तरह का कंप्रोमाइज जिला प्रशासन नहीं करेगी।

Hazaribagh: सांसद मनीष जायसवाल ने जताई थी नाराजगी

वहीं इस खबर पर सिविल सर्जन ने कहा था कि जांच के लिए पत्राचार किया गया है। वहीं हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने भी इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। गरीब मरीज को प्राइवेट अस्पताल भर्ती किया जा रहा है। इस मामले पर कार्रवाई होनी चाहिए।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...