झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2024 का विज्ञापन रद्द, नई नियमावली के तहत फिर होगा आयोजन

रांची:  झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मंगलवार को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2024 से संबंधित बड़ा फैसला लेते हुए इसका पूर्व में जारी विज्ञापन रद्द कर दिया है। अब यह परीक्षा नई नियमावली के अनुसार दोबारा आयोजित की जाएगी। इसके लिए जल्द ही एक नया विज्ञापन जारी किया जाएगा।

जैक की ओर से जारी अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन्होंने पहले आवेदन किया था और शुल्क जमा किया था, उन्हें दोबारा शुल्क नहीं देना होगा। परीक्षा की नई तिथि और प्रक्रिया की घोषणा शीघ्र की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की अनुशंसा पर यह निर्णय लिया गया है, जिसे मंत्री रामदास सोरेन पहले ही स्वीकृति प्रदान कर चुके थे।

अब तक 3.65 लाख अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन
पिछले वर्ष 23 जुलाई से 26 सितंबर 2024 तक जैक ने जेटेट के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। इस दौरान कुल 3.65 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि सिलेबस में खामियों के कारण परीक्षा प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई थी।

परीक्षा शुल्क की बात करें तो सामान्य, पिछड़ा, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए यह 1300 रुपए था, जबकि अनुसूचित जाति, जनजाति और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 700 रुपए निर्धारित किया गया था।

25 वर्षों में सिर्फ दो बार हुई है जेटेट परीक्षा
झारखंड राज्य गठन के बाद से अब तक सिर्फ दो बार ही जेटेट परीक्षा आयोजित हुई है। पहली बार यह परीक्षा वर्ष 2013 में हुई थी, जिसमें 68 हजार अभ्यर्थी सफल हुए थे, जबकि दूसरी बार 2016 में आयोजित परीक्षा में 53 हजार अभ्यर्थियों को सफलता मिली थी।

पिछले नौ वर्षों से यह परीक्षा नहीं हुई है। अब नई नियमावली के तहत यह परीक्षा कराई जाएगी, जिसके लिए लाखों अभ्यर्थी इंतजार कर रहे हैं। इस खबर का थमनेल बनाए

Bokaro Cleanliness Drive: गांधी जयंती पर बोकारो में स्वच्छता अभियान, बैंक...

Bokaro Cleanliness Drive, बोकारो: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बैंक ऑफ इंडिया की आंचल शाखा...

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के कथित GST घोटाले में पिता-पुत्र...

Jamshedpur ED Raid: कथित 734 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा सख्त, केनरा बैंक लूट...

Jamshedpur DGP Tadasha Mishra: झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों...