कभी जिस बालू के दिया जाता था ताना, आज उसी बालू पर वर्चस्व के लिए जारी खूनी संघर्ष

Aurangabad– बिहार झारखंड के विभाजन के वक्त जिस बालू को लेकर बिहारियों पर तंज कसा जाता है, आज उसी बालू पर वर्चस्व का संघर्ष जारी है. हर दिन बिहार के किसी न किसी कोने से लाल बालू पर वर्चस्व स्थापित करने में हिंसक टकराव की खबरें अखबारों की सुर्खियां बन रही है.

ताजा मामला औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र के नानु बीघा बालू घाट पर खूनी संघर्ष की है. बालू घाट पर बर्चस्व की लड़ाई में एक की मौत हो गई, जबकि दो का गंभीर रुप से घायल रहने की खबर है. दोनों घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया. घायल की हालत अभी स्थिर बतायी जा रही है.

बताया कि जा रहा है कि देर रात करीबन 15 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने बालू घाट पर मौजूद कर्मियों से रुपये की मांग की, जब कैस इंचार्ज मुन्ना द्वारा इसका विरोध किया गया तो अपराधियों ने बगैर देरी किए गोली मार दी.

इसके बाद बालू घाट पर अफरातफरी मच गई. अपराधी भी मौका देख फरार हो गएं. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी हुई है. नव वैभव, एसडीपीओ मामले पर नजर बनाए हुए है.

 

रिपोर्ट-दीनानाथ

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...