रक्सौल इंडो-नेपाल बॉर्डर से काठमांडू की नाबालिग लड़की व तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी : स्टार मेकर ऐप से दोस्ती और कॉल सेंटर में नौकरी दिलाने का वादा किया था। रक्सौल इंडो-नेपाल बॉर्डर से मानव तस्करी रोधी इकाई एसएसबी 47वीं वाहिनी, प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चंपारण व न्याय नेटवर्क परियोजना डंकन अस्पताल की संयुक्त अभियान के तहत एक व्यक्ति के साथ एक नाबालिग नेपाली लड़की को नेपाल से भारत आते समय संदेह के आधार पर रोककर पूछताछ की गई। जिसमें नाबालिग लड़की ने बताया कि एक वर्ष पहले स्टार मेकर ऐप से इस व्यक्ति से दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में तब्दील हुई। दो बार मिलने काठमांडू आया है। तीसरी बार कल यानी मंगलवार को आया। वह अपने साथ दिल्ली ले जा रहा है। बिना घर वालों को बताए हुए कॉल सेंटर में नौकरी लगाने की बात कही थी फिर उसके बाद शादी करने की बात कही थी।

goal 22Scope News

संयुक्त टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर हरैया थाना को सौंप दिया है

आपको बता दें कि लड़की का काल्पनिक नाम मनीषा मनाली उम्र 13 वर्ष काठमांडू नेपाल की रहने वाली है। वहीं ले जाने वाला व्यक्ति का काल्पनिक नाम शेख रिजवान थाना तुरकौलिया जिला पूर्वी चंपारण का रहने वाला है। बरामद व्यक्ति व नाबालिग लड़की को अगली प्रक्रिया करते हुए हरैया थाना रक्सौल को सुपुर्द कर व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। वहीं मौके पर मानव तस्करी रोधी इकाई सहायक सब इंस्पेक्टर खेमराज, निर्भय कुमार, आर्यलक्ष्मी, प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी की जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता राज गुप्ता, विजय कुमार शर्मा, न्याय नेटवर्क परियोजना डंकन अस्पताल आरती कुमारी और सामाजिक कार्यकर्ता गौरव कुमार आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़े : आर्म एक्ट कांड के वांछित आरोपी आयुष ठाकुर अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...