नवादा में जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता शुरू

नवादा: हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में बिहार हैंडबॉल संघ एवं नवादा जिला हैंडबॉल द्वारा आयोजित 47वीं राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन किया गया। नवादा के कुंती नगर अवस्थित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के क्रीड़ा मैदान में 18 से 22 जून तक चलने वाली ऐतिहासिक प्रतियोगिता का उद्घाटन स्थानीय सांसद विवेक ठाकुर, बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव डॉ प्रीतपाल सिंह सलूजा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

मौके पर वारसलीगंज विधायक अरुणा देवी, मॉडर्न शैक्षणिक समूह के अध्यक्ष सह आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ अनुज सिंह, सचिव शैलेश सिंह, अलखदेव यादव, बिहार हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार, महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। अतिथियों ने 24 राज्य से आए खिलाड़ियो के मार्च पास्ट की सलामी ली। सांसद विवेक ठाकुर ने खिलाड़ियो को संबोधित करते हुए कहा कि नवादा में यह राष्ट्रीय आयोजन ऐतिहासिक है। आज बिहार खेल में आगे है देश भी आगे बढ़ रहा है। खेल स्वास्थ्य के साथ रोजगार का जरिया भी है।

यह भी पढ़ें – रील का शौक जान पर भारी, रेल इंजन पर चढ़ बना रहा था रील तभी…

वही शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने दो दशक पूर्व नवादा में जिलाधिकारी रहते कराए गए खेल प्रतियोगिता को याद कर बालिकाओ के लिए हैंडबॉल के राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना की। खिलाड़ियो की ओर से नवादा की राष्ट्रीय खिलाड़ी जानवी कुमारी एवम करिश्मा ने शपथ दिलाया। उद्घाटन मैच में बिहार ने अपने पूल के पहले मैच में असम को 18 – 01 गोल के अंतर से पराजित किया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  जबरन जमीन पर कब्ज़ा करने पहुंचे थे भूमाफिया, ग्रामीणों ने ऐसे सिखाया सबक…

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...