Danapur- पुलिस ने दानापुर में शहर में युवाओं के बीच ब्राउन शुगर बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाभास किया है. इस गिरोह के सदस्य शहर में घूम-घूम कर युवाओं के बीच ब्राउन सुगर की बिक्री करता था.
दानापुर एएसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पुलिस को यह सूचना मिली थी कि सगुना मोड़ के हाईटेक हॉस्पिटल के पीछे सड़क के पास चार मोटर साइकिल पर सवार कुछ लोगो के द्वारा ब्राउन सुगर की बिक्री की जा रही है. इस सूचना पर दानापुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छापा मारा.
पुलिस को देखते ही मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लोग भागने लगे. लेकिन पुलिस ने छह लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली. इनके पास से 106 ग्राम नारकोटिक्स ड्रग्स, 4 मोबाइल और 4 मोटरसाइकिल के साथ ही 2100 रुपया बरामद किया गया है.
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को इस बात की जानकारी मिली हैै कि ये सभी ड्रग्स के छोट- छोटे पुड़िया बनाकर 300 रुपया में घूम-घूमकर बेचा करते थे. गिरफ्तार अपराधियों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. साथ ही फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापमारी भी की जा रही है.
यहां बता दें कि दानापुर के साथ ही पटना में भी युवाओं के बीच ब्राउन सुगर बिक्री किए जाने की खबरे आ रही हैं.
रिपोर्ट-पंकज

















