पुलिस ने ट्रैक्टर सहित मक्का लूट मामले में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

अररिया : अररिया जिले के महलगांव थाना क्षेत्र के मटियारी पुल के पास एक मक्का लदे ट्रैक्टर को अज्ञात अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर लूट लिया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लूटी हुई ट्रैक्टर के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए अररिया एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि 17 जून को अज्ञात अपराधियों ने मटियारी पुल के पास मक्का लदे ट्रैक्टर को लूट लिया था। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल आधार पर दो युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटी हुई ट्रैक्टर बाइक और मोबाइल को बरामद कर लिया है। एसपी ने बताया कि इस कांड में अन्य आरोपी भी शामिल है जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़े : पुलिस की बड़ी कामयाबी, बोलेरो से 30 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

मंटू भगत की रिपोर्ट

Samrat Chaudhary Rohtas: ‘बिहार में अब डर का माहौल नहीं’, रोहतास...

Samrat Chaudhary Rohtas: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को रोहतास पहुंचे और जमुहार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान...

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...