झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय हिंदी टंकण कार्यशाला का आयोजन

रांची. झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में राजभाषा हिंदी के प्रगामी प्रयोग को बढ़ावा देने तथा कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा हिंदी के अधिकतम प्रयोग को प्रोत्साहित करने की दिशा में संस्थान के कर्मचारियों के लिए दिनांक 16-20 जून, 2025 के मध्य पांच दिवसीय हिंदी टंकण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में हिंदी टंकण कार्यशाला

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलसचिव के के राव ने इस हिंदी टंकण कार्यशाला की सराहना की एवं संस्थान के कर्मचारियों को हिंदी में अधिक से अधिक कार्य करने के लिए इसे एक आवश्यक कौशल तथा प्रशिक्षण बताया। उन्होंने आगे कहा की संस्थान में राजभाषा हिंदी को प्रोत्साहित करने एवम पत्राचार में हिंदी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की कार्यशाला निरंतर अंतराल पर आयोजित की जानी चाहिए। हिंदी टंकण कार्यशाला का आयोजन राजभाषा प्रकोष्ठ द्वारा हिंदी अधिकारी मधुरागी श्रीवास्तव की देखरेख में किया गया है। इसमें श्रीवास्तव एवं अजय कुमार ने सभी प्रतिभागियों को हिंदी टंकण में प्रशिक्षण प्रदान किया।

हिंदी अधिकारी मधुरागी श्रीवास्तव ने बताया की यह कार्यशाला संस्थान के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को हिंदी टंकण में प्रशिक्षित कर दक्ष बनाने के लिए किया जा रहा है, जिससे आधिकारिक कार्यों का निष्पादन राजभाषा हिंदी में करने में सहायता प्राप्त होगी। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में 10 कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। इस अवसर पर के के राव, कुलसचिव, ले.कमांडर.(से.नि.) उज्ज्वल कुमार, उपकुलसचिव-II, मधुरागी श्रीवास्तव, हिंदी अधिकारी, अजय कुमार, प्रवर श्रेणी लिपिक सहित संस्थान के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation: बिहार के पैरा तैराक पर जापान...

Shams Alam Sheikh Harassment Allegation, पटना: बिहार के मधुबनी निवासी पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान के नागोया में आयोजित एशियन पैरा...

Patna City Dussehra Violence: पटना सिटी में दशहरे के दौरान दो...

Patna City Dussehra Violence: आलमगंज थाना क्षेत्र के ओल्ड सिटी कोर्ट के पास दशहरे के अवसर पर मारपीट की घटना सामने आई। उपलब्ध वीडियो...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...