Advertisement
Advertisement

कप्तान बनते ही शुभमन गिल ने दिखाया जलवा, जड़ा शतक

Desk. भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने जहां अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक जड़ा, वहीं नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए शतक ठोका और मुकाबले को यादगार बना दिया। पहले दिन यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की शतकीय पारियों की बदौलत भारत ने मजबूत स्थिति बना ली है।

कप्तानी पारी में शुभमन गिल का धमाका

शुभमन गिल ने 140 गेंदों में 14 चौकों की मदद से अपना छठा टेस्ट शतक पूरा किया। यह शतक उनके करियर का खास पड़ाव भी है, क्योंकि यह उनकी कप्तान के रूप में डेब्यू टेस्ट पारी थी। शुभमन पूर्व कप्तान विराट कोहली के संन्यास के बाद पहली बार टेस्ट क्रिकेट में नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने शानदार पारी खेलकर विराट की गैरमौजूदगी महसूस नहीं होने दी।

SENA देशों में पहला शतक

शुभमन गिल का यह शतक कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। यह इंग्लिश धरती पर उनका पहला टेस्ट शतक है। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड में सिर्फ एक टेस्ट खेला था जिसमें वह 17 और 4 रन ही बना सके थे। साथ ही, यह SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में उनका पहला शतक है, जिससे उन्होंने इस ग्रुप में शतकों का सूखा खत्म किया।

रिकॉर्ड की लिस्ट में शामिल हुए गिल

शुभमन गिल बतौर कप्तान अपनी पहली टेस्ट पारी में शतक जड़ने वाले भारत के चौथे कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले विजय हजारे, सुनील गावस्कर और विराट कोहली ने यह कारनामा किया था। वे टेस्ट इतिहास में बतौर कप्तान डेब्यू पारी में शतक लगाने वाले 23वें खिलाड़ी भी बन गए हैं।

शुभमन ने 25 साल और 285 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की है, जिससे वे इस उपलब्धि को हासिल करने वाले चौथे सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले हर्बी टेलर, एलिस्टेयर कुक और स्टीव स्मिथ इस सूची में शामिल हैं।

विदेशी जमीन पर फॉर्म में वापसी

शुभमन ने इस टेस्ट से पहले भारत से बाहर 13 टेस्ट मैचों में मात्र 649 रन बनाए थे, जिसमें उनका औसत 29.50 रहा था। इन मैचों में उन्होंने सिर्फ एक शतक और दो अर्धशतक ही लगाए थे। विदेशी जमीन पर उनका एकमात्र शतक साल 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ आया था।

Commercial Advertisment

Madhepura Road Accident: नए फोरलेन ओवरब्रिज की टर्निंग बनी हादसे की...

Madhepura Road Accident: बिहार के मधेपुरा जिले में मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। भर्राही थाना क्षेत्र के मानिकपुर चौक स्थित...

Gaya Vishnupad Temple Annakoot Mahotsav: आखिर क्यों गयाजी के विष्णुपद मंदिर...

Gaya Vishnupad Temple Annakoot Mahotsav: बिहार के गयाजी स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री विष्णुपद मंदिर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर अनूठे अन्नकूट महोत्सव का...

Ajit Bharti Begusarai Speech: बेगूसराय की स्वर्ण हुंकार सभा में क्यों...

Ajit Bharti Begusarai Speech: बेगूसराय के दिनकर भवन में आयोजित स्वर्ण हुंकार सभा में प्रसिद्ध पॉडकास्टर और बेगूसराय निवासी अजीत भारती ने केंद्र की...