टला बड़ा विमान हादसा! टेकऑफ से ठीक पहले रनवे पर रोकी गई एअर इंडिया की फ्लाइट

Desk. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। एअर इंडिया की एक फ्लाइट, जो हैदराबाद से मुंबई जा रही थी, टेकऑफ से ठीक पहले तकनीकी खराबी के कारण रनवे पर रोक दी गई।

पायलट की सतर्कता से यह संभावित हादसा टल गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं। एअर इंडिया की तकनीकी टीम ने तत्काल स्थिति को संभाला और यात्रियों के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था कर उन्हें मुंबई भेजा गया।

अहमदाबाद में विमान हादसा, 241 की मौत

इस घटना से कुछ दिन पहले, 12 जून 2025 को एअर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट AI-171 भीषण हादसे का शिकार हो गई थी। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के अनुसार, विमान के दोनों इंजन फेल हो गए और वह बीजे मेडिकल कॉलेज की एक इमारत से टकरा गया।

इस हादसे में विमान में सवार 242 यात्रियों में से 241 की मौत हो गई, जबकि बीजे मेडिकल कॉलेज परिसर में मौजूद 22 लोगों की भी जान चली गई। कुल मृतकों की संख्या 263 पहुंच गई है।

डीएनए से हुई शवों की पहचान

बड़ी संख्या में शवों की स्थिति इतनी गंभीर थी कि पहचान के लिए डीएनए जांच प्रक्रिया का सहारा लिया गया। अब तक 231 शवों की पहचान की जा चुकी है, जिनमें से 210 शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

एकमात्र जीवित यात्री बना चमत्कार की मिसाल

इस भयावह हादसे में ब्रिटिश नागरिक विश्वाशकुमार रमेश ही इकलौते यात्री हैं जो जीवित बचे। रमेश का बचना आश्चर्यजनक माना जा रहा है, क्योंकि विमान में सवार अन्य सभी यात्रियों की मौत हो गई थी।

उड़ानों में कटौती की घोषणा

वहीं एअर इंडिया ने गुरुवार को घोषणा की थी कि वह 21 जून से 15 जुलाई 2025 के बीच प्रति सप्ताह 38 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती करेगा। इसके साथ ही तीन अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित की जाएंगी।

विमान हादसे की जांच जारी

अहमदाबाद विमान हादसे की विस्तृत जांच जारी है। एविएशन एक्सपर्ट्स और दुर्घटना जांच टीम इंजन फेल्योर और अन्य तकनीकी पहलुओं की गहराई से जांच कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की त्रासदी से बचा जा सके।

Bihar Investment MoU 2026: बिहार में ₹4,092 करोड़ के निवेश प्रस्ताव,...

Bihar Investment MoU 2026: बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 12 औद्योगिक इकाइयों के साथ कुल ₹4,092 करोड़ के निवेश...

Kishanganj Youth ATS Arrest: किशनगंज के युवक को मुंबई ATS ने...

Kishanganj Youth ATS Arrest: बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड स्थित भंकर द्वारी गांव निवासी 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को...

Muzaffarpur Firecracker Market Raid: मुजफ्फरपुर में गरीबनाथ मंदिर के पास पटाखा...

Muzaffarpur Firecracker Market Raid: दीपावली को देखते हुए मुजफ्फरपुर में पटाखा दुकानों पर प्रशासन की निगरानी तेज हो गई है। शहर के प्रसिद्ध गरीबनाथ...