मदद करने के बहाने व्यवसायी से लूट ली थी 800 ग्राम सोना, उप मुख्य पार्षद पुत्र समेत 5 गिरफ्तार

नवादा: कोडरमा घाटी में बीते 15 जून की रात्रि को छपरा के एक स्वर्ण व्यवसायी दीपक गुप्ता से 80 लाख रुपए मूल्य के सोने के बिस्कुट की लूट का उद्भेदन पुलिस ने कर लिया है। इसमें कोडरमा पुलिस ने रजौली पुलिस के सहयोग से सघन छापेमारी कर लूट में संलिप्त दो वाहन को जब्त किया वहीं लूट के सोने में 673.7 ग्राम सोने को बिस्कुट को बरामद किया है जिसका बाजार मूल्य लगभग 70 लाख रुपए है। साथ ही लूटकांड में शामिल रजौली नगर पंचायत के उप मुख्य पर्षद पुत्र समेत पांच अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार लोगों में रजौली नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद फिरोजा खातून का पुत्र मो कासिम, पुरानी बस स्टैंड निवासी अमन कुमार, सोनू कुमार, नीतीश कुमार एवं टिंकू कुमार के रूप में हुई है। कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस बताया कि पीड़ित की शिकायत पर कोडरमा एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया। घटना में शामिल पांच लोगों की गिरफ्तारी के अलावे लूट में संलिप्त दो वाहन जब्त किया गया है।

यह भी पढ़ें – पुलिस ने दिया आपराधिक घटना को अंजाम, आरोप लगा कर व्यवसायियों ने किया बाजार बंद फिर…

बता दें कि बीते 15 जून की रात्रि कोलकाता से लौट रहे छपरा के स्वर्ण व्यवसायी दीपक गुप्ता के साथ कोडरमा घाटी के बीचो-बीच उनकी कार खराब हो गई। गाड़ी की मरम्मत करने के बहाने कुछ अज्ञात लोग उनके साथ मारपीट कर पास में रहे 800 ग्राम सोना लूटकर फरार हो गए। इस दौरान अपराधकर्मियों में से एक व्यक्ति का मोबाइल स्वर्ण व्यवसायी के हाथ लग गया। अगले दिन कोडरमा पुलिस को लूटकांड की जानकारी मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई की गई।

घटना में शामिल अपराधकर्मी नीतीश कुमार ने बताया कि 15 जून को वह अपने भतीजे विक्रम कुमार तथा भांजे सोनू कुमार उर्फ सौरभ कुमार को कोडरमा रेलवे स्टेशन लेने आया था। वापस अपने घर रजौली जाने के क्रम में कोडरमा घाटी में बच्चों को उल्टी होने लगी। इस वजह से उसने अपनी गाड़ी को घाटी में रोका, जहां उसने देखा कि वहां पर पहले से एक खराब गाड़ी खड़ी थी और उसमें सवार लोग गाड़ी ठीक करने का प्रयास कर रहे थे।

यह भी पढ़ें – पत्नी का था अवैध संबंध तो प्रेमी ने करवा दी हत्या, दो दिनों के अंदर सभी आरोपी गिरफ्तार

उनकी मदद के लिए नीतीश उनके पास गया। इसी बीच नीतीश के भांजे का मोबाइल वहां पर गिर गया। खोजबीन के क्रम में उसे दीपक गुप्ता की खराब गाड़ी में सोने के बिस्किट होने की जानकारी मिली। यह देख उसके मन में लालच आ गया।उसने इसकी जानकारी अपने सहयोगी मो कासीम उर्फ गोरे, सोनू कुमार और अमन कुमार को दी और सोना लूटने की साजिश रच डाली। सभी अपराधकर्मी वहां पहुंचे और दीपक गुप्ता के साथ मारपीट की व सोना को लूट कर वहां से फरार हो गए।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  कोर्ट में बहस करने पहुंचे थे वकील साहब, जज के आदेश पर पुलिस ने लिया हिरासत में, हैं…

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

दिनदहाड़े हथियार के बल पर 6 लाख की लूट, इलाके में...

मधुबनी : मधुबनी जिले के जयनगर में अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर छह लाख रुपए की लूट की अंजाम दिया। घटना के...

रांची पहाड़ी मंदिर गेट पर नशेड़ियों का तांडव: गरीब दुकानदार के...

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के सुप्रसिद्ध और पवित्र पहाड़ी मंदिर परिसर के समीप असामाजिक और नशेड़ी तत्वों का हौसला इस कदर बढ़ गया...

PMCH के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में लगी आग, 3 दमकल गाड़ियों ने...

पटना : पटना के सबसे बड़े पटना मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (PMCH) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रथम तल पर सोमवार को भीषण आग लगने...

तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर : साइकिल सवार 2 भाइयों को...

कैमूर : कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नरहन गांव के समीप लिंक सड़क पर सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 12...

हत्या मामले का खुलासा, महज 4 घंटे में पुलिस ने नाबालिग...

अररिया : नगर थाना क्षेत्र के बलुआ वार्ड नंबर-4 में रविवार को सगे भतीजे ने अपने ही चाचा को गोली मारकर हत्या का मामला...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img