Advertisment

कोर्ट में बहस करने पहुंचे थे वकील साहब, जज के आदेश पर पुलिस ने लिया हिरासत में, हैं…

दरभंगा: दरभंगा व्यवहार न्यायालय में शुक्रवार को अचानक अजीब स्थिति हो गई जब एडीजे-3 सुमन कुमार दिवाकर के आदेश पर वरिष्ठ वकील को पुलिस ने कस्टडी में लिया। हिरासत में लिए गए जिले के चर्चित क्राइम अधिवक्ता अम्बर इमाम हाशमी उर्फ छोटे साहब हैं। बताया जाता है कि 32 वर्ष पूर्व तीन लोगों की हत्या मामले में आरोपित थे। आज उन्हें तारीख पर आना था, लेकिन उन्होंने फॉर्म 317 देकर खुद को व्यस्त बताया था। फिर उसी कोर्ट में एक घंटे बाद किसी अन्य केस की सुनवाई करने पहुच गए।

मौके पर एडीजे ने कहा कि ‘आप तो काफी व्यस्त और उपलब्ध नहीं होने की सूचना दी थी, फिर आप कैसे सुनवाई करने आ गए। इस मामले को लेकर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। वहीं एडीजे -3 सुमन कुमार दिवाकर कुछ दिन पूर्व अलीनगर से भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव को सजा सुनाकर चर्चा में आयें थे। इस पूरे मामले की जानकारी के अनुसार 32 वर्ष पूर्व तीन लोगों की हत्या मामले में वकील साहब आरोपित बनाए गए थे। आज उन्हें तारीख पर आना था, लेकिन उन्होंने फॉर्म 317 देकर खुद को व्यस्त बताया था जिसे कोर्ट ने मान लिया।

यह भी पढ़ें – मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन पहुंचने से यात्रियों में ख़ुशी का माहौल

उसी कोर्ट में एक घंटे बाद किसी अन्य केस की सुनवाई करने पहुँच गए। मौके पर एडीजे ने कहा आप तो काफी व्यस्त और उपलब्ध नहीं होने की सूचना दी थी, फिर आप कैसे सुनवाई करने आ गए। इसी पर एडीजे ने उन्हें कस्टडी में लेने का आदेश दे डाला और इसकी सूचना दरभंगा एसएसपी को भी दी गई। आदेश मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस ने ट्रिपल मर्डर के मामले में उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।

इस बात की जैसे ही जानकारी कोर्ट परिसर में फैली वकीलों ने दरभंगा पुलिस का विरोध करना शुरू कर दिया और जिला प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी करने लगे। वहीं दरभंगा व्यवहार न्यायलय के वकील ने इस संबंध में जानकारी देते हुये कहा कि एसोसिएशन का गठन 1906 में हुआ तब से आज तक किसी अधिवक्ता के साथ ऐसा अन्याय पूर्ण व्यवहार नहीं हुआ जो आज हुआ है। पहली दफा यहाँ के जिला जज एवं थर्ड एडीजे ने ऐसा काम किया हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   पटना के DM किया ने विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा, कहा ‘हर लक्षित लाभुकों को…’

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Zarina Khatun Museum Ramgarh: झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू हुए...

Zarina Khatun Museum Ramgarh: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के खोरठा विभाग के पोस्ट-ग्रेजुएट (तीसरे सेमेस्टर) छात्रों ने 31 जुलाई, 2026 को एक एजुकेशनल टूर के...

Pahari Mandir First Somwari 2026: पहाड़ी मंदिर में अरघा से होगा...

Pahari Mandir First Somwari 2026: सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार के लिए राजधानी के मशहूर पहाड़ी मंदिर में ज़ोर-शोर से तैयारियां पूरी कर...

LPG Cylinder Price: रांची में 209 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल गैस...

LPG Cylinder Price: अगस्त की शुरुआत के साथ ही, सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। 1 अगस्त से रांची समेत...