पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया योगाभ्यास

औराई (मुजफ्फरपुर) : विश्व सहित पूरे देश में आज यानी 21 जून को 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से अंतरराष्ट्रीय योगा डे मनाने में राष्ट्र का नेतृत्व किया। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश के साथ-साथ बिहारवासियों को बधाई दी है। साथ ही बिहार सरकार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री मंगल पांडे, मंत्री नितिन नवीन, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल सांसद रविशंकर प्रसाद, पूर्व सांसद रामकृपाल यादव, बीजेपी नेता ऋतुराज सिन्हा और अधिकारी प्रत्यय अमृत पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर योगाभ्यास किया। साथ ही दिलीप जायसवाल ने बीजपी प्रदेश अध्यक्ष में योग दिवस पर योगाभ्यास किया।

Goal 6 22Scope News

गरहां पंचायत में योग कार्यक्रम का आयोजन, पूर्व मंत्री रामसूरत ने भी लिया भाग

आपको बता दें कि आज 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) कफेन मंडल के द्वारा आयोजित मुजफ्फरपुर जिले के औराई विधानसभा के गरहां पंचायत में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री औराई विधायक रामसूरत राय शामिल हुए। ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ के संकल्प के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि योग न केवल व्यायाम है, बल्कि यह शारीरिक, मानसिक और आत्मिक संतुलन का मार्ग है। यह स्वस्थ, सुखी और संतुलित जीवन की प्रेरणा देता है। योग कार्यकर्म में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष मिथलेश कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष वंसत कुशवाहा, महामंत्री दिपक कुशवाहा, तारकेश्वर कुमार, पप्पू कुमार, दिपू कुमार, अनिल साह, जितेंद्र राय, मुन्ना चौधरी, रंजन कुमार साहू, विनोद राय, आशीश कुमार और विकाश कुमार आदि शामिल हुए। योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर स्वस्थ भारत के संकल्प को साकार करें।

Ramsurat Rai 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : International Yoga Day : सरकार के मंत्री ने भी किया योग, सम्राट ने कहा- इससे शांति, अनुशासन व सकारात्मक ऊर्जा का संचार…

अंशु झा की रिपोर्ट

Dhanbad Hospital Online Payment: SNMMCH और सदर अस्पताल में बदलेगी फीस...

Dhanbad Hospital Online Payment: एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) और सदर अस्पताल में इलाज और जांच कराने वाले मरीजों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया में बदलाव...

BRICS Summit New Delhi Declaration: UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता...

BRICS Summit New Delhi Declaration, पटना: भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ पर सदस्य...

HEC Medical Facility Protest: HEC मुख्यालय के बाहर कर्मचारियों का हंगामा,...

HEC Medical Facility Protest, रांची: मेडिकल सुविधाओं में बढ़ोतरी और कर्मचारियों के लिए बंद की गई सुविधाओं को फिर से बहाल करने की मांग...