Advertisment

मधेपुरा-सिंहेश्वर को जल्द ही मिलने वाली है जाम से मुक्ति, बनने जा रहा है, लंबा बायपास

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर प्रखंड से होकर गुजरने वाले वीरपुर-बिहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-106 पर 11.231 किलोमीटर लंबा बाईपास का कार्य अब जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। इस बाबत मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सिंहेश्वर स्थान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं और यहां जाम की समस्या बनी रहती है जिससे काफी परेशानी होती है। इस बात को मैंने लोकसभा में उठाया था और विभाग के मंत्री से भी मिलकर आग्रह किया था कि यहाँ फ्लाई ओवर का निर्माण कराया जाय या नहीं तो बायपास का निर्माण हो। जिसके बाद सर्वेक्षण कार्य शुरू हो गया। इस दौरान एनएच डिवीजन और कंसल्टेंट ने बाईपास निर्माण के तीन ऑप्शनल रूट पेश किए। इनमें से दो रूट सिंहेश्वर मंदिर के पूरब, और एक पश्चिम में था।

Goal 4 22Scope News

मंदिर के पूरब में बायपास बनाने से अधिक लोग लाभान्वित होंगे – सांसद दिनेश चंद्र यादव

आपको बता दें कि सांसद दिनेश चंद्र यादव ने कहा कि चर्चा के बाद यह तय हुआ कि मंदिर के पूरब में बायपास बनाने से अधिक लोग लाभान्वित होंगे। इससे श्रद्धालुओं को मंदिर दर्शन में भी सहूलियत होगा। यह बायपास हीरो शोरूम के पास से शुरू होकर नौ गांवों बायपास रामपट्टी, गौरीपुर, मजरहट, इटहरी, गेहूंमनी, जजहट सबैला, तुलसीबारी और गोसाई टोला से गुजरते हुए मधेपुरा प्रखंड के मानिकपुर स्थित वर्षा हॉस्पिटल के पास खत्म होगा। इस बायपास के बन जाने से जिला मुख्यालय और सिंहेश्वर के बीच सालों पुरानी जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। यह योजना मंत्रालय भेजी जा चुकी है और जल्द ही डीपीआर बना कर टेंडर के माध्यम से कार्य शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़े : चुनाव से पहले नीतीश का बड़ा तोहफा, 3 गुना बढ़ायी गई वृद्धावस्था पेंशन

रमण कुमार की रिपोर्ट

Bihar Government: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 फरियादियों की सुनवाई,...

पटना में राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 आवेदकों की समस्याओं का निष्पादन किया गया। CM सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के...

Bihar Government: प्रेम की धुन से प्रतिरोध की आवाज तक, ‘मौसिकी’...

डॉ. अमित रंजन के काव्य संग्रह ‘मौसिकी : अहसासों का आसमान’ में प्रेम, पीड़ा, स्त्री अस्मिता, सामाजिक सरोकार और प्रतिरोध की संवेदना दिखाई देती...

Bihar Government: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 फरियादियों की सुनवाई,...

पटना में राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में 181 आवेदकों की समस्याओं का निष्पादन किया गया। CM सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के...