दुकान का ताला तोड़कर 6 लाख रुपए ले उड़े चोर

गया : डेल्हा थाना क्षेत्र में पी एंड जी कलावती इंटरप्राइजेज के शटर का ताला तोड़ कर 6 लाख रुपए लेकर रफूचक्कर हो गया. हैरत की बात ये है की दुकान के अंदर ढेर सारी घरेलु वस्तुएं मौजूद थी पर चोरों ने सामान को छुआ तक नहीं और अलमारी रखे हुए सारे पैसे लेकर उड़ गए. घटना की सूचना डेल्हा थाना पुलिस को दी गई. घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और चोरी हुए जगह का मुआयना किया पर पुलिस अपनी इस कोशिश में असमर्थ रही. डेल्हा थानाध्यक्ष का कहना है कि घटना सीसी टीवी कैमरें में कैद हुई है.मामले की छानबीन भी तफ्तीश से की जा रही है. साथ ही वागेश्वरी मुहल्ले के मुख्य सड़क पर स्थित घरों में लगे सीसी टीवी कैमरे की पड़ताल की जा रही है. छानबीन करने का मकसद ये है की जल्द से जल्द इस मामले की तह तक पहुंचा जा सके ताकि चोरों को पकड़ने में आसानी हो. डीलर का शॉप वागेश्वरी रोड स्थित प्रॉक्टर एंड गैंबल का कलावती इंटर प्राइजेज के नाम से है. यहां हर सुबह कंपनी का सामान पटना से आता है और फिर विभिन्न रिटेलरों के यहां भेजा जाता है. कलावती इंटरप्राइजेज के मालिक का कहना है कि शनिवार को वह अपनी शॉप बढ़ा कर घर चले गए थे. रविवार की सुबह पटना से सामान लेकर गाड़ी आई तब गाड़ी के चालक ने शॉप का ताला कटा हुआ देखा. इस बात की सूचना गाड़ी चालक ने दुकान के मालिक को दी.  शटर का ताला कटा हुआ देख दुकान मालिक दंग रह गए. दुकान का शटर उठा कर देखा तो दुकान में सब कुछ ठीक था लेकिन दुकान की अलमारी क्षतिग्रस्त थी. इस पर अलमारी का जायजा लिया तो पता चला कि उसमें रखे करीब 6 लाख रुपये गायब हैं. इस पर घटना की सूचना डेल्हा थाना पुलिस को दी गई. डेल्हा थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी से संबंधित आवेदन मांगा है.

रिपोर्ट: राम मूर्ति पाठक 

बंद दुकान से चोरों ने किया सिगरेट पर हाथ साफ, 36 लाख के सिगरेट ले गए चोर

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...