ऑपरेशन फायरवॉल के तहत पुलिस ने 34 लोगों को किया गिरफ्तार

नवादा : ऑपरेशन फायरवॉल के तहत नवादा पुलिस ने कुल 34 लोगों को गिरफ्तार किया है। लगभग 24 लाख रुपए भी जब्त किया गया है। देश भर में नवादा जिला साइबर अपराध का हॉटस्पॉट है। इसी के मद्देनजर नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देशानुसार संगठित अपराध को रोकथाम के लिए मैं 2025 से जिले भर में ऑपरेशन फायरबॉल चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन के तहत प्रतिदिन रोस्टर वाइज साइबर थाना एवं अन्य स्थानों द्वारा छापेमारी की जा रही है।

Goal 22Scope News

अपराधियों के गिरफ्तारी एवं रोकथाम हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं

आपको बता दें कि साइबर थाना के संसाधनों को बढ़ाकर अपराधियों के गिरफ्तारी एवं रोकथाम हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं। सूचना संकलन एवं तकनीकी मदद भी ली जा रही है। अपराधियों के विरुद्ध गुप्ता साक्षी संकलित कर समय पर आरोप पत्र समर्पित किया जा रहा है। 2023 में 2025 से आज तक ऑपरेशन फायरवॉल के तहत कल 10 प्राथमिक की दर्ज की गई। जिसमें 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 23 लाख 84 हजार रुपए जब्त किए गए हैं। इस दौरान कल 38 मोबाइल एवं दो लैपटॉप भी जब्त किए गए और 1099 मोबाइल नंबर को ब्लॉक करने हेतु भेजा गया है।

नवादा में छापेमारी कर 2 साइबर अपराधी को किया गया है गिरफ्तार

इसी ऑपरेशन के तहत 20 जून को ग्राम दौलतपुर थाना वारसलीगंज जिला नवादा में छापेमारी कर दो साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया एवं एक विधि विरुद्ध बालक को निरोध किया गया। इस संबंध में साइबर थाना में सुसंगत धाराओं में कांड दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार युवक की पहचान कन्हैया कुमार (19 वर्ष) अमन कुमार (25 वर्ष) दोनों के पिता विनोद सिंह के रूप में की गई है। इनके पास से कुल 21,62,000 नगद, आठ मोबाइल, एक लैपटॉप, दो आधार कार्ड और एक चेक बुक बरामद किया गया है।

यह भी पढ़े : कार्य में जानबूझ कर लापरवाही बरतने पर ठाकुरगंज की CO निलंबित, DM ने लिया एक्शन

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes: CM सम्राट चौधरी ने नवरात्रि पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

Bokaro ESL Steel Plant Accident: बोकारो के ESL प्लांट में दो...

Bokaro ESL Steel Plant Accident: झारखंड के बोकारो जिले के सियालजोरी स्थित ESL स्टील लिमिटेड के प्लांट परिसर में गैस के संपर्क में आने...