Advertisment

राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष पहुंचीं पटना, कई बिंदुओं पर की चर्चा

पटना : राष्ट्रीय महिला आयोग (NWC) के अध्यक्ष ममता कुमारी ने आज पटना स्थित राज्य महिला आयोग (SWC) कार्यालय में राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा से कई बिंदुओं पर बातचीत की। इसके साथ ही साथ बिहार में हो रहे महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और समस्याओं को लेकर कैसे हल निकाला जाए इन तमाम बिंदुओं पर चर्चा की। इस मौके पर महिला आयोग के सारे सदस्य मौजूद रहे।

Goal 7 22Scope News

बिहार में छोटी बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म व महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आयोग की गठन की गई है

आपको बता दें कि राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष ममता कुमारी ने कहा बिहार में छोटी बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ यह आयोग की गठन की गई है। हमलोग पूरी निष्ठा से दोषियों पर कार्रवाई के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे और सबको न्याय मिले यह हमारी कोशिश रहेगी। उन्होंने कहा कि इस बैठक में हर बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बिहार की पूर्व महिला आयोग के अध्यक्ष ने नीतीश सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

बिहार महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष मंजू प्रकाश ने नीतीश सरकार पर बड़ा गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हड़बडी में महिला आयोग का गठन किया है। जिसको भी महिला आयोग में जगह मिली है उसको महिलाओं से कुछ लेना देना नहीं है। महिलाओं की गरीबी के बारे में पता नहीं है। कोटा पर बैठने वाले महिलाओं को नीतीश कुमार ने महिला आयोग के मेंबर बनाया है। जब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सत्ता थी उसी समय महिला आयोग का गठन हुआ था। उस महिला आयोग के हम पहले चेयरपर्सन थे।

Manju Prakash 22Scope News
बिहार की पूर्व महिला आयोग के अध्यक्ष ने नीतीश सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

यह भी पढ़े : सम्राट चौधरी ने कहा- PM ने बिहार को दिए छह हजार करोड़ का उपाहार, CM ने लिए कई ऐतिहासिक फैसले…

विवेक रंजन की रिपोर्ट

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...

बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार...

मुख्यमंत्री ने कहा- ‘बिहार गति’ के अंतर्गत चिन्हित परियोजनाओं की समीक्षा...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में 'बिहार गति' के अंतर्गत चिन्हित परियोजनाओ की समीक्षा की। इस...