बेलही गांव में आधी रात डकैती, अपराधियों ने महिलाओं के जेवर लूटे

दरभंगा : दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र के छोटाइपट्टी पंचायत के बेलही गांव में शनिवार की देर रात करीब 1:10 बजे 10 से 15 की संख्या में बदमाशों ने एक घर में धावा बोल दिया। अपराधियों ने मो तुफैल अहमद के घर का गेट तोड़कर घुसपैठ की। घर के सभी कमरों को खोलकर लूटपाट की। महिलाओं के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। तुफैल अहमद ने बताया कि रात में सभी लोग सो रहे थे। करीब एक बजे गेट पर खटखट की आवाज आई। उन्होंने पूछा कौन है, तभी अपराधियों ने गेट तोड़ दिया। गर्दन पकड़कर धमकाया और बेटी को मारने लगे। उन्होंने विनती की कि मेहमान को कुछ न करें। इसके बाद उन्हें थप्पड़ मारा गया।

Goal 5 22Scope News

घर में ताला लगे कमरे को निशाना बनाया गया, अपराधी छत पर कुछ घर के अंदर दिखे

आपको बता दें कि घर में ताला लगे कमरे को निशाना बनाया गया। करीब 25 से 30 मिनट तक ताला तोड़ने की कोशिश होती रही। इस दौरान कुछ अपराधी छत पर और कुछ घर के अंदर, कुछ आंगन के बाहर खड़े थे। तुफैल के नाती को बांध कर अपराधियों ने रखा था। पत्नी और बेटी से गहने उतरवा लिए। बच्ची के नाक-कान के गहने भी लूट लिए। तुफैल ने बताया कि उनके पास 15 सौ नकद था, वह भी दे दिया। इसके बाद अपराधियों ने घर के सभी पेटी, बक्सा और गोदरेज खंगाल डाले। बैग में रखा सात हजार रुपए भी ले गए। पत्नी, बेटी और बहू के सारे गहने लूट लिए गए।

6 महीने में पंचायत में यह तीसरी बड़ी वारदात है- मुखिय प्रतिनिधि पप्पू, SSP घटनास्थल पर पहुंचे

मुखिया प्रतिनिधि पप्पू ने बताया कि छह महीने में पंचायत में यह तीसरी बड़ी वारदात है। अपराधियों की संख्या ज्यादा थी। कुछ लोग छत पर थे, कुछ घर में लूट कर रहे थे। घटना की सूचना पर दरभंगा एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी खुद मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ करीब आधा दर्जन थानों की पुलिस मौजूद थी। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि जांच के लिए स्पेशल टीम बनाई गई है। टेक्निकल सेल की मदद से कुछ लोगों की पहचान हुई है। कुछ सबूत भी मिले हैं। एक और टीम बनाई जाएगी। स्थानीय लोगों से भी सहयोग लिया जा रहा है। जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़े : चोर पुलिस को दे रहे चुनौती, नगद, सोने की अंगुठी और चेन की हुई चोरी

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...