चोर पुलिस को दे रहे चुनौती, नगद, सोने की अंगुठी और चेन की हुई चोरी

नवादा : रजौली थाना क्षेत्र के घसियाडीह मोहल्ले में शनिवार की रात्रि एक बंद घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। थाना क्षेत्र में गृहभेदन के मामले में हो रही बढ़ोत्तरी से पुलिस को चोरों द्वारा जोरदार चुनौती दी जा रही है।घसियाडीह मोहल्ले निवासी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि वे विगत 40 वर्षों से रजौली स्थित एक लाइन होटल में कार्य कर रहे हैं। वहीं बीते तीन वर्ष पूर्व घसियाडीह मोहल्ले में जमीन लेकर अपना एक छोटा सा घर बनाए थे, जिसमें वे अकेले रहा करते थे।

goal 22Scope News

पीड़ित ने बताया- मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था, सब सामान की हो गई चोरी

आपको बता दें कि बीते शुक्रवार की रात्रि वे होटल में ही सो गए थे और अगले दिन शनिवार की सुबह जब घर गए तो देखे कि उनके घर के मुख्य द्वार और अंदर के कमरों समेत आलमीरा और बक्से का ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर घर में रखे 2.5 लाख रुपए नगद, सोने की दो अंगूठियां व सोने का एक चेन अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर रजौली थाना को सूचना दिया गया है। पुलिस भी घटनास्थल का निरीक्षण करके वापस थाना गई है। वहीं पीड़ित द्वारा लिखित आवेदन देकर चोरी गए सामानों एवं नगदी के बरामदगी को लेकर गुहार लगाई गई है।

थानाध्यक्ष ने कहा- पीड़ित की तरफ से मिला है आवेदन, पुलिस कार्रवाई में जुटी है

इस बाबत थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि गृहभेदन मामले में पीड़ित गृहस्वामी द्वारा लिखित आवेदन मिला है। पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुटी हुई है। बताते चलें कि इससे पूर्व प्राणचक मोड़ के समीप पुलिसकर्मी के घर से भी चोरों ने बीते नौ और 10 जून को 95 लाख रुपए मूल्य के जेवरात और दो लाख रुपए नगद चुरा लिया था। पुलिस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद अबतक पुलिस के हाथ खाली हैं।

हसुआ से वार करने से गंभीर रूप से घायल हुई महिला, इलाज के दौरान मौत

रजौली थाना क्षेत्र के फरका बुजुर्ग पंचायत के गंगटा गांव में बीते शनिवार के दिन मूंग तोड़ने गई वृद्ध महिला को डायन बताकर पड़ोसियों ने सिर पर हसुआ से वार करके गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। घटना को लेकर सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम के सहयोग से परिजनों ने घायल वृद्ध महिला गंगटा गांव निवासी कामेश्वर यादव की 70 वर्षीय पत्नी परवतिया देवी को इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज किया एवं गंभीर रूप से घायल वृद्ध महिला को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया था एवं सीटी स्कैन की सलाह भी दिया था।

Nawada Maut 2 22Scope News
हसुआ से वार करने से गंभीर रूप से घायल हुई महिला, इलाज के दौरान मौत

खेत में अकेला पाकर डायन कहकर घास काटने वाले हसुआ से सिर पर वार कर दिया

इलाज कराने अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया था कि गांव के ही पड़ोसी परण यादव की पत्नी बचिया देवी एवं स्व. जीतन मांझी की पत्नी सुइया देवी ने वृद्ध महिला को खेत में अकेला पाकर डायन कहकर घास काटने वाले हसुआ से सिर पर वार कर दिया, जिससे हसुआ सिर के मध्य भाग में घुस गया था। वहीं वृद्ध महिला ने डायन कहकर मार-पीटकर गंभीर रूप से घायल होने का लिखित आवेदन भी शनिवार की संध्या को दी थी। पुलिस इस संबंध में कुछ कर पाती,इसी बीच घायल वृद्ध महिला ने इलाज के क्रम में ही घर में रविवार को अहले सुबह दम तोड़ दी।

घटना की सूचना मिलते ही वे पुलिस बल के साथ पीड़ित के घर पहुंचे थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर

थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार को घटना की सूचना मिलते ही वे पुलिस बल के साथ पीड़ित के घर पहुंचे एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु नवादा सदर अस्पताल भेज दिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि वृद्ध महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद पीड़ित परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।वहीं परिजनों द्वारा लिखित आवेदन दिए जाने के आलोक में अग्रतर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

भैंस चराने के दौरान अचानक नदी में आई बाढ़ में महिला डूबी, शव का इंतजार कर रहे परिजन

रजौली थाना क्षेत्र के फरका बुजुर्ग पंचायत के मोहकामा गांव की एक महिला बीते शनिवार की शाम को भैंस चराने के दौरान नदी में आई बाढ़ में बहकर जॉब जलाशय डैम में गिरने से मौत हो गई।मृतक महिला की पहचान मोहकामा गांव निवासी किशोरी यादव की 35 वर्षीय पत्नी रूबी देवी के रूप में हुई है। मृतका की तीन बेटियां है, जिसमें दो शादीशुदा हैं, जबकि तीसरी बेटी सोनाली कुमारी मात्र 10 वर्ष की है। मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इस दौरान शनिवार की शाम में लगभग चार बजे सरकी नदी में अचानक बाढ़ आ गई, जो नदी किनारे भैंस चरा रही महिला को अपने पानी के बहाव में डैम में लेकर चली गई।

Nawada Body 22Scope News
भैंस चराने के दौरान अचानक नदी में आई बाढ़ में महिला डूबी, शव का इंतजार कर रहे परिजन

ग्रामीणों एवं मछली पकड़ने वाले लोगों की सहायता से महिला के शव को ढूंढने का प्रयास जारी है

ग्रामीणों एवं मछली पकड़ने वाले लोगों की सहायता से महिला के शव को ढूंढने का प्रयास जारी है। किंतु खबर लिखे जाने तक शव की बरामदगी नहीं हो पाई है। वहीं थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हर संभव मदद में जुटी हुई है। वहीं डैम पर चौकीदार मुंद्रिका यादव की नियुक्ति भी की गई है। शव के बरामदगी के बाद पोस्टमार्टम हेतु नवादा भेजा जाएगा। वहीं परिजनों द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त होने के उपरांत अग्रतर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़े : चोरी के मोबाइल के बदले स्मैक बेचने वाले तस्कर को पुलिस ने योजना बनाकर धर दबोचा

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

दिनदहाड़े हथियार के बल पर 6 लाख की लूट, इलाके में...

मधुबनी : मधुबनी जिले के जयनगर में अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर छह लाख रुपए की लूट की अंजाम दिया। घटना के...

रांची पहाड़ी मंदिर गेट पर नशेड़ियों का तांडव: गरीब दुकानदार के...

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के सुप्रसिद्ध और पवित्र पहाड़ी मंदिर परिसर के समीप असामाजिक और नशेड़ी तत्वों का हौसला इस कदर बढ़ गया...

PMCH के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में लगी आग, 3 दमकल गाड़ियों ने...

पटना : पटना के सबसे बड़े पटना मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (PMCH) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रथम तल पर सोमवार को भीषण आग लगने...

तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर : साइकिल सवार 2 भाइयों को...

कैमूर : कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नरहन गांव के समीप लिंक सड़क पर सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 12...

हत्या मामले का खुलासा, महज 4 घंटे में पुलिस ने नाबालिग...

अररिया : नगर थाना क्षेत्र के बलुआ वार्ड नंबर-4 में रविवार को सगे भतीजे ने अपने ही चाचा को गोली मारकर हत्या का मामला...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img