गयाजी : बिहार के गयाजी के सर्किट हाउस में राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव पर तंज करते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार में सरकार बनेगी। लाल प्रसाद यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हुए हैं लेकिन एक भी सभा नहीं कर पाते हैं तो बताइए कि नीतीश कुमार एक्सपायरी है कि लालू यादव एक्सपायरी हो गए हैं।
Highlights
NDA की सरकार में बिहार में विकास की रफ्तार तेजी से हुई है – उपेंद्र कुशवाहा
साथ राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाह ने कहा कि एनडीए की सरकार में बिहार में विकास की रफ्तार तेजी से हुई है। आने वाले दिनों में भी बिहार विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक गांधी मैदान में 29 जून 2025 को मगध क्षेत्र स्तरीय संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली होने जा रहा है।
यह भी पढ़े : तेजस्वी यादव के लेख पर सैयद शाहनवाज हुसैन का तंज, कहा- पढ़े-लिखे नहीं, किसी और की…
आशीष कुमार की रिपोर्ट