Advertisement
Advertisement

तेजस्वी के लेख पर शाहनवाज का तंज, कहा- पढ़े-लिखे नहीं, किसी और की…

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने दिल्ली रवाना होने से पूर्व पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव के द्वारा दिए गए बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा के दिशा में बहुत बड़ा काम किया है। सीएम नीतीश कुमार को बधाई देता हूं। नीतीश कुमार ने गेम चेंजर अभियान चलाया है।

Goal 2 22Scope News

आपका नकल कोई नहीं कर सकता है, आप झूठी घोषणा करते हैं – शाहनवाज हुसैन

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि इससे बुजुर्गों को काफी फायदा मिलेगा। तेजस्वी यादव का कहना कि उन्हें का नकल कर रहे हैं। जिस पर उन्होंने कहा कि आप सरकार में कब थे कि आपका नकल करेगी, आप झूठी घोषणा करते हैं। आपकी झूठी घोषणा पर कौन यकीन करेगा। नीतीश कुमार और एनडीए की सरकार है और फिर से एनडीए की सरकार बिहार में आएगी। इस बार अमित शाह जदयू का टिकट बाटेंगे। इस पर शाहनवाज ने कहा कि जदयू का टिकट जदयू देगी, भाजपा अपना टिकट बांटेगी। उपेंद्र कुशवाहा अपना टिकट बाटेंगे, जीतन राम मांझी अपना टिकट देंगे और चिराग पासवान अपना टिकट बाटेंगे। सब लोग इकट्ठे होकर एनडीए के साथ चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़े : सम्राट चौधरी ने कहा- PM ने बिहार को दिए छह हजार करोड़ का उपाहार, CM ने लिए कई ऐतिहासिक फैसले…

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Chhath 2026: छठ से पहले पटना की फल मंडियों में खाद्य...

 छठ महापर्व से पहले पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने फल मंडियों में छापेमारी की। इनकम टैक्स चौराहे के पास फलों के सैंपल लेकर...

CBSE Board Exam 2027: होली के दिन भी होगी 12वीं की...

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट में 22 मार्च को होली के दिन भी 12वीं के पांच विषयों की परीक्षा निर्धारित है। परीक्षाएं 16...

JPSC 14वीं PT घोटाला: 454 सफल अभ्यर्थियों ने नहीं सौंपी OMR...

JPSC 14वीं सिविल सेवा PT की मेरिट लिस्ट में शामिल 454 अभ्यर्थियों ने अब तक OMR शीट की कार्बन कॉपी नहीं सौंपी है। CID...