पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा का शपथ ग्रहण करके पटना लौट चुके हैं। अब इसके बाद नई सरकार के गठन की चर्चा तेज हो गई है। उससे पहले नीतीश कुमार को इस्तीफा देने की बात सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कई नेता यह कह चुके हैं कि नियम के अनुसार, छह महीने तक मुख्यमंत्री रह सकते हैं। इस राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के सुप्रीमो और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार राज्यसभा में शपथ ग्रहण कर लिए हैं तो यह तय हो चुका है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं रहेंगे। अब रही बात इस्तीफा की तो कब देंगे यह उनका विषय है। आज करें या कल करें या कब करें इसमें मेरी कोई राय नहीं है।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- नीतीश कुमार इस्तीफा देंगे, NDA की होगी बैठक, फिर चुना जाएगा नेता
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वह तो मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे और कभी भी इस्तीफा दे सकते हैं। उससे पहले एनडीए के सभी घटक दलों को अपने-अपने विधायकों के साथ बैठक करने की प्रक्रिया है। उसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। उसके बाद एनडीए की बैठक होगी और एनडीए की बैठक में सहमति से नए मुख्यमंत्री पर निर्णय लिया जाएगा। उसके बाद राज्यपाल के यहां मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा। यह प्रक्रिया है। जब उनसे पूछा गया कि आपके मुख्यमंत्री बनने की भी चर्चा है। इस पर उपेंद्र कुशवाहा ने हंसते हुए कहा कि धन्यवाद राजनीतिक माहौल है। जिसमें सबकी जिज्ञासा है। देश के लोगों की भी जिज्ञासा है।

नीतीश कुमार अब राज्यसभा के सदस्य हो गए हैं, सदन में दोनों बैठेंगे, मुद्दे पर चर्चा होगी, अच्छा लगेगा – सांसद उपेंद्र कुशवाहा
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार अब राज्यसभा के सदस्य हो गए हैं। सदन में दोनों बैठेंगे, मुद्दे पर चर्चा होगी अच्छा लगेगा। नीतीश कुमार के साथ बैठकर सदन में अब सवाल करेंगे। एनडीए में कुछ खटपट की सवाल पर कहा कि सब सहज है कुछ खटपट नहीं है। वहीं जदयू के नेता निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं। इस उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उनका विषय है। नीतीश युग का क्या अंत हो गया। इस पर कुशवाहा ने कहा कि नीतीश मॉडल ही चलेगा। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की सरकार चलेगी।

यह भी देखें :
यह भी पढ़े : बिहार में नई सरकार बनने की कवायद तेज! अब नए बंगले में जाने को तैयार हैं CM नीतीश, सामान होने लगा शिफ्ट
Highlights


















