रोहतास में जारी रहा धरना-प्रदर्शन का दौर, जहरीली शराब से मौत मामले में मुआवजे की मांग

Rohtas- जहरीली शराब से मृतक के परिजनों को मुआवजे की मांग और धान का निर्धारित मूल्य नहीं दिए जाने के विरोध में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रोहतास जिला समाहरणालय के समक्ष  विरोध प्रदर्शन किया.

इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जहरीली शराब से हुई मौतों में मृतक के परिजनों को तत्काल मुआवजा दिए जाने की मांग की, इसके साथ ही सरकार पर धान की खरीदारी में निर्धारित कीमत नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए खाद की किल्लत को दूर करने की चेतावनी दी.

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि धान का कटोरा कहे जाने वाले रोहतास जिले में धान की खरीद में किसानों को निर्धारित राशि का भुगतान नहीं किया जाना सरकार की किसान विरोधी मानसिकता का घोतक है. किसान सरकार से सिर्फ निर्धारित कीमत ही मांग कर रहे हैं. यह सरकार उसमें भी असफल हो रही है.

बिहार राज्य संविदा कर्मी महासंघ का आन्दोलन

इधर स्थायीकरण और वेतनमान को लेकर 17 जनवरी से चल रहा बिहार राज्य संविदा कर्मी महासंघ का आन्दोलन आज भी जारी रहा. संविदा कर्मी महासंघ के सदस्य काला पट्टी लगाकर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे है. बिहार राज्य संविदा कर्मी महासंघ के प्रदेश सचिव राधे कृष्णा ने कहा है कि संविदा कर्मियों की मांग हर हालत में जायज है और यह विरोध प्रर्दशन 31 जनवरी तक जारी रहेगा.

रिपोर्ट- दीनानाथ तिवारी

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img