विशेष राज्य के मुद्दे पर भाजपा असहमत है तो प्रस्ताव पास करे- ललन सिंह

Patna– विशेष राज्य के मुद्दे पर एनडीए के महत्वपूर्ण घटक भाजपा को घेरते हुए जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा हम किसी पार्टी के प्रधान से नहीं बल्कि देश के प्रधान से मांग रहे हैं. इसके लिए बिहार विधान मंडल से सर्वसम्मत राय से प्रस्ताव पास किया गया था. आज यदि भाजपा इससे असहज और असहमत है तो इस संबंध में प्रस्ताव पास करवा सकती है.

विशेष राज्य और जातीय जनगणना के सवाल पर नीतीश सरकार के साथ खड़ी है- विकासशील इंसान पार्टी 

इस बीच विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री मुकेश सहनी ने विशेष राज्य के मुद्दे पर नीतीश कुमार का साथ खड़ा रहने की घोषणा की है. मुकेश सहनी ने कहा है कि हम बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और जातीय जनगणना के मुद्दे पर नीतीश कुमार के साथ खड़े हैं. यह दोनों ही हमारी पुरानी मांग रही है.

दलित-पिछड़ों के सामाजिक उत्थान में लालू यादव की भूमिका को नजर अन्दाज नहीं किया जा सकता

गठबंधन के बीच मतभेदों की खबरों को नकारते हुए लालू यादव की  प्रशंसा के सवाल पर कहा कि दलित-पिछड़ों और वंचित समुदाय के सामाजिक उत्थान में लालू यादव की भूमिका को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता. हमने वही बोला है जो बिहार का सत्य है. जब हमारा विचार एक हो जाएगा हम दोनों एक हो जाएंगें फिलहाल हमारा गठबंधन 2025 तक के लिए है. अभी हम एनडीए के साथ है.

यहां बता दें कि कुछ दिनों से मुकेश सहनी के तेजस्वी यादव के साथ नजदीकियां बढ़ने की खबरें आती रही है, लेकिन मुकेश सहनी के इस मामले में अपना पक्ष रख कर इन अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की है.

रिपोर्ट- रौबिन /शक्ति

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...