जेपीएससी अभ्यर्थियों के साथ सरकार ने किया विश्वासघात- देव शरण भगत

रांची : जेपीएससी, जेएसएससी, सहायक पुलिस सहित अन्य मुद्दों को लेकर आजसू ने कहा कि हमने भी इसकी लड़ाई लड़ी है. इन सभी मुद्दों को लेकर हमने सरकार के सामने आवाज उठाई है. हमने सरकार से कहा है कि आपने इन अभ्यर्थियों के साथ विश्वासघात किया है.

छात्रों की आवाज उठाने को लेकर आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता देव शरण भगत ने ने कहा कि वर्तमान में जितने लोग राजनीति कर रहे हैं उस राजनीति में विकास नहीं है. राजनीति की केंद्र में भावना है. किन शब्दों को किस तरह इस्तेमाल करे जिससे भावना उभरे और अपना-अपना वोट बैंक को तैयार करे, इसी पर अभी राजनीति हो रही है. लेकिन आजसू पार्टी की ये सोच कभी नहीं रही. हम विकास आधारित राजनीति करते हैं. सामाज की बात करते हैं. जिनके साथ न्याय नहीं हुआ है हम उनके साथ खड़े हैं.

जेपीएससी मामले को लेकर केंद्रीय प्रवक्ता देव शरण भगत ने कहा कि हमने जिला, प्रखंड स्तर पर छात्रों के बीच मुद्दा उठाया, और उसपर काम किया. सभी जगह ज्ञापन सौंपे. जेपीएससी में जो धांधली हुई है इसको लेकर हमने सरकार से भी कहा कि इसे गंभीरता से लेकर जांच कराएं. उन्होंने कहा कि इस मामले पर सरकार यह कह रही है कि जो इस मुद्दे को उठा रही है वे मनुवादी है. सरकार को विकास और युवाओं को नियुक्ति से कोई लेना-देना नहीं है. 21 साल में सिर्फ सात बार जेपीएससी की परीक्षा हुई है इसको लेकर उन्होंने कहा कि जेपीएससी में गड़बड़ी तो हुई है, लेकिन ये भी बात है कि पहले झारखंड में स्थिर सरकार नहीं थी लेकिन अब स्थिर सरकार दो बार से आयी है तो उम्मीद करते हैं कि अब स्थिति सुधर जायेगी.

रिपोर्ट : प्रतीक सिंह

BIG BREAKING : छठी जेपीएससी नियुक्ति मामले में 326 सफल अभ्यर्थियों का लगा बड़ा झटका, डबल बेंच ने एकल पीठ के आदेश को रखा बरकरार

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...