आंखो को साफ और स्थाई रखना इस मोबाइल जनरेशन में युवाओं के लिए थोड़ा मुश्किल है। दिनभर की क्लासेज हो ऑफिस का काम हो या गेम्स हों। बच्चों और युवाओं का अधिकत्तर समय स्क्रीन पर हीं बीत रहा। अधिक समय स्क्रीन पर बिताए जाने से हमारी आंखों को नुकसान पहुंचना तो तय है। ऐसे में जरूरी है की हम अपनी आंखों का खास ख्याल रखें। इसके लिए हमें अपने डेली रूटीन में कुछ चीजों का बदलाव और कुछ अच्छी आदतों को जोड़ने की जरूरत है।
स्वस्थ आंखों के लिए इन बातों को ध्यान में रखें:
क्लासेज हो या ऑफिस का काम हम दिन भर स्क्रीन पर बैठे रहते हैं। ऐसे में आंखों में थकावट और इचिंग या आई पेन की समस्या यहां से शुरू हो जाती है। इससे बचने के लिए आप स्क्रीन पर लगातार ना बैठे रहें हर 30 से 45 मिनट पर आंखों को आराम दे और 5 मिनट तक आंखें बंद रखें।

लंबे समय तक आंखें स्वस्थ रखनी है तो खुद से एक वादा करें की यह आप अपने डेली रूटीन में शामिल करेंगे की बिस्तर पर जाने से आधे घण्टे पहले हीं अपने मोबाइल को साइड रख देंगें।
डाइट में इन चीजों को करें शामिल:
विटामिन ई – एक स्वस्थ और निरोग आंखों के लिए विटामिन ई बेहद फायदेमंद है। मुंगफली, बादाम या पीनट बटर विटामिन ई के अच्छे श्रोत हैं।
गाजर – विटामिन ए की कमी से आखें कई तरह के रोगों से घिर जाती हैं। गाजर में मौजूद बीटा कैरोटिन प्रो विटाकिन ए की तरह काम करता है और आंखों को निरोग रखने में मदद करता है।
Highlights

















