रांची में डीसी मंजूनाथ भजंत्री के जनता दरबार में जमीन विवाद, सड़क अतिक्रमण और आठ महीने से पेंशन नहीं मिलने समेत कई शिकायतें पहुंचीं।
Ranchi Janata Darbar रांची: Ranchi में सोमवार को डीसी मंजूनाथ भजंत्री के साप्ताहिक Janata Darbar में जिले के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। रांची, मांडर, तमाड़ और खूंटी समेत अलग-अलग क्षेत्रों से आए फरियादियों ने जमीन की जमाबंदी और रसीद में गड़बड़ी, सड़क पर अतिक्रमण, पेंशन भुगतान में देरी और इलाज से जुड़ी समस्याएं उठाईं। डीसी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
Ranchi Janata Darbar: 60-65 साल से जमीन पर खेती, दूसरे के नाम काट दी गई रसीद
मांडर अंचल के कैमबो मौजा निवासी शशि भूषण साहू ने जमीन विवाद का मामला उठाया। उन्होंने बताया कि उनका परिवार पिछले 60-65 वर्षों से संबंधित जमीन पर खेती करता आ रहा है। इसके बावजूद अंचलाधिकारी द्वारा जमीन की रसीद किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर काट दी गई है। उन्होंने मामले की जांच कर न्याय दिलाने की मांग की।
तमाड़ के विंदावन कुमार ने वीरगांव में सड़क अतिक्रमण की शिकायत की। उन्होंने बताया कि करीब 65 फीट चौड़ी सड़क पर एक होटल संचालक द्वारा कब्जा किया जा रहा है। सड़क पर पानी जमा रहने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। प्रखंड और अंचल कार्यालय में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने जनता दरबार में गुहार लगाई।
Ranchi Janata Darbar: आठ महीने से पेंशन नहीं मिलने पर फरियाद
जनता दरबार में दशरथ राम समेत कई पेंशनधारियों ने आठ महीने से पेंशन का भुगतान नहीं होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि लंबे समय से भुगतान लंबित रहने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। पेंशनधारियों ने डीसी से जल्द भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की।
वहीं, जन्म के महज 22 दिन के नवजात के इलाज में आ रही परेशानी का मामला भी जनता दरबार में पहुंचा। डीसी ने इस मामले में तत्काल समस्या दूर कराने का आश्वासन दिया।
Ranchi Janata Darbar: होमगार्ड बहाली और पंजी-2 में सुधार की मांग
जनता दरबार में उग्रवादी गतिविधियां छोड़कर आत्मसमर्पण करने वाले लोगों को नियमावली के तहत मिलने वाले लाभ का मामला भी उठाया गया। इसके अलावा वर्ष 2016 की होमगार्ड सूची से संबंधित शिकायत पर डीसी ने जांच का आदेश दिया।
फरियादियों ने पंजी-2 में सुधार, दिव्यांग पेंशन और राशन कार्ड से जुड़ी समस्याएं भी रखीं। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इस दौरान डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि पंचायत, प्रखंड, थाना और जिला स्तर पर लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से प्रत्येक सप्ताह जनता दरबार आयोजित किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।
▶ 22Scope के YouTube चैनल पर देखें ताज़ा वीडियो खबरें
Highlights


















