Jharkhand Train Cancelled: कोहरे के कारण 1 दिसंबर से कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट और तारीख

 सर्दियों में कोहरे के कारण रेलवे ने 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक कई ट्रेनों को रद्द और आंशिक रूप से बंद करने का फैसला लिया है। देखें पूरी लिस्ट


Jharkhand Train Cancelled रांची: सर्दियों में घने कोहरे के कारण ट्रेनों के सुरक्षित और सुचारु परिचालन को लेकर रेलवे ने विंटर प्लान तैयार किया है। इसके तहत 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक कई ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने, कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द करने और कई के फेरों में कटौती करने का निर्णय लिया गया है। रेलवे के इस फैसले का असर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। खासकर झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है।

Jharkhand Train Cancelled:संतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस तीन महीने तक रद्द

रेलवे की ओर से जारी सूची के अनुसार संतरागाछी-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22857) 7 दिसंबर 2026 से 22 फरवरी 2027 तक रद्द रहेगी। वहीं, आनंद विहार-संतरागाछी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22858) 8 दिसंबर 2026 से 23 फरवरी 2027 तक नहीं चलेगी।

इसके अलावा अजमेर-सियालदह और कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस के परिचालन में भी बदलाव किया गया है। इन ट्रेनों के निर्धारित दिनों में फेरे रद्द रहेंगे।

Jharkhand Train Cancelled:त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत इन ट्रेनों के फेरे घटे

रेलवे ने त्रिवेणी एक्सप्रेस के परिचालन दिनों में भी कटौती की है। इसके तहत ट्रेन नंबर 15073 और 15074 सिंगरौली-टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस तथा ट्रेन नंबर 15075 और 15076 टनकपुर-शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस के कुछ फेरों को रद्द किया गया है।

वहीं, अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस (12988) 1 दिसंबर 2026 से 27 फरवरी 2027 तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रद्द रहेगी। दूसरी ओर, सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस (12987) 2 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को नहीं चलेगी।

कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस (12357) 5 दिसंबर 2026 से 27 फरवरी 2027 तक प्रत्येक शनिवार को रद्द रहेगी। वहीं, अमृतसर-कोलकाता दुर्ग्याणा एक्सप्रेस (12358) 7 दिसंबर 2026 से 1 मार्च 2027 तक प्रत्येक गुरुवार को नहीं चलेगी।

Jharkhand Train Cancelled:चंबल एक्सप्रेस आगरा कैंट-मथुरा के बीच रहेगी रद्द

कोहरे के कारण रेलवे ने हावड़ा-मथुरा चंबल एक्सप्रेस के परिचालन में भी बदलाव किया है। ट्रेन नंबर 12177 हावड़ा-मथुरा चंबल एक्सप्रेस 4 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027 तक आगरा कैंट और मथुरा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

इसी तरह ट्रेन नंबर 12178 मथुरा-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस 7 दिसंबर 2026 से 22 फरवरी 2027 तक आगरा कैंट और मथुरा के बीच नहीं चलेगी। यानी इस अवधि में दोनों ट्रेनों का परिचालन निर्धारित मार्ग पर आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की निर्धारित तारीख और परिचालन की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि अंतिम समय में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

 

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Jharkhand SIR: झारखंड में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मिलने से निर्वाचन...

झारखंड में SIR के दौरान फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मिलने के मामले सामने आए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने जांच और...

JAC Board Exam 2027: झारखंड में मैट्रिक-इंटर की परीक्षा फरवरी के...

JAC Board Exam 2027 की मैट्रिक और इंटर परीक्षा की तारीखों में बदलाव संभव है। जनगणना 2027 के कारण फरवरी के बजाय मार्च में...

Hazaribagh Encounter: हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़,...

हजारीबाग के डाटोखुर्द में राहुल दुबे गैंग के अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में दीप नारायण भगत और राहुल कुमार...